{"_id":"5b973c05867a557f220f8da3","slug":"vimal-kumar-and-ashwini-nachappa-invited-to-be-part-of-arjuna-award-selection-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनय कुमार और अश्विनी नचप्पा होंगे अर्जुन पुरस्कार चयन समिति का हिस्सा! आमंत्रण भेजा गया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विनय कुमार और अश्विनी नचप्पा होंगे अर्जुन पुरस्कार चयन समिति का हिस्सा! आमंत्रण भेजा गया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच विमल कुमार और पूर्व एथलीट अश्विनी नचप्पा को इस साल अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कार चयन समिति का हिस्सा बनने के लिए खेल मंत्रालय ने नामित किया है। चयन समिति की अगुवाई दिल्ली उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंदरमीत कौर कोच्चर करेंगी और इसमें तीन जाने-माने खेल पत्रकार भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
नचप्पा ने बेंगलुरू से पीटीआई को पुष्टि की कि उन्हें समिति का हिस्सा बनने के लिए मौखिक रूप से आमंत्रित किया गया है लेकिन उन्हें खेल मंत्रालय से आधिकारिक संवाद का इंतजार है। नचप्पा ने कहा, ‘हां, मुझे मंत्रालय ने मौखिक आमंत्रण मिला है और मैं समिति का हिस्सा बनने की इच्छुक हूं। लेकिन मुझे आधकारिक पत्र का इंतजार है।’
विज्ञापन
विमल कुमार ने भी पुष्टि की कि उन्हें मंत्रालय से सूचना मिली है लेकिन उन्होंने अब तक अपना मन नहीं बनाया है। चयन समिति के इस महीने के बीच में बैठक करके इस साल के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं को चुनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
परंपरा से हटते हुए इस साल खेल पुरस्कार प्रत्येक वर्ष की तरह 29 अगस्त को महान हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन की जगह 25 सितंबर को दिए जाएंगे। एशियाई खेलों के साथ तारीखों में टकराव के कारण तारीखों में बदलाव किया गया है।