फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vikas Krishan, Gaurav Solanki make the cut for 2020 Asian Olympic qualifiers

विकास और गौरव ओलंपिक क्वालिफायर टीम में बनाई जगह

Tue, 31 Dec 2019 08:09 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 31 Dec 2019 08:09 AM IST
सार

-नमन ने भी ट्रायल जीतकर भारतीय मुक्केबाजी टीम में बनाई जगह
-08 सदस्यीय पुरुष टीम भी तय, वुहान में तीन से 14 फरवरी तक होगा क्वालिफायर टूर्नामेंट

विज्ञापन
Vikas Krishan, Gaurav Solanki make the cut for 2020 Asian Olympic qualifiers
विकास कृष्णन

विस्तार

स्टार मुक्केबाज विकास कृष्णन (69 किग्रा), गौरव सोलंकी (57 किग्रा) और नमन तंवर (91 किग्रा) ने भी सोमवार को अपने-अपने अंतिम ट्रायल मुकाबले जीतकर अगले साल होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली। इसी के साथ चीन के वुहान में तीन से 14 फरवरी तक होने वाले एशिया ओसनिया क्षेत्रीय क्वालिफायर के लिए आठ सदस्यीय मुक्केबाजी टीम तय हो गई।

विज्ञापन


महिला टीम पहले ही चुनी जा चुकी है। विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के पूर्व पदक विजेता विकास लंबे समय तक 75 किग्रा में खेलते रहे लेकिन पीठ की चोट से उबरने के बाद उन्होंने 69 किग्रा में वापसी की। इससे पहले दो बार ओलंपिक में भाग ले चुके 26 वर्षीय विकास ने फाइनल में दुर्योधन सिंह नेगी को सर्वसम्मत फैसले में हराया।
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता सोलंकी ने मोहम्मद हसमुद्दीन को और तंवर ने नवीन कुमार को हराया। अमित पंघाल और मनीष कौशिक ने सितंबर में विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतकर सीधे, जबकि आशीष, सतीश और सचिन ने रविवार को ट्रायल जीतकर टीम में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम : अमित पंघाल (52 किग्रा), गौरव सोलंकी (57 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सचिन कुमार (81 किग्रा), नमन तंवर (91 किग्रा), सतीश कुमार (प्लस 91 किग्रा)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed