{"_id":"56d977b54f1c1bb4048b4732","slug":"vijender-singh-will-fight-on-12-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंदर 12 मार्च को हंगरी के होरवाथ से भिड़ेंगे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विजेंदर 12 मार्च को हंगरी के होरवाथ से भिड़ेंगे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
लगातार तीन मुकाबले जीतने के बाद भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह 12 मार्च को लिवरपुल में हंगरी के बीस वर्षीय एलेक्जेंडर होरवाथ से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
होरवाथ अभी तक सात में से पांच मुकाबले जीत चुके हैं। अभी तक उनके पास 31 राउंड का अनुभव है।
अक्तूबर में प्रो बाक्सिंग में अपना कैरियर शुरू करने के बाद विजेंदर ने अपने तीनों मुकाबले तकनीकी नॉकआउट से जीते हैं और उनके पास छह राउंड का अनुभव है।
विजेंदर को जून में भारत में डब्ल्यूबीओ एशिया खिताब के लिए उतरना है।
विजेंदर ने कहा कि भारत में अपने देशवासियों के सामने खेलने के लिए वह बेताब हैं और वह चाहेंगे कि उनका अजेय रिकॉर्ड कायम रहे।