{"_id":"59827c184f1c1b12538b4667","slug":"vijender-singh-told-unexperienced-to-his-chinese-opponent-zulfikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सर विजेंदर ने अपने चीनी प्रतिद्वंद्वी जुल्फिकार को बताया अनुभवहीन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बॉक्सर विजेंदर ने अपने चीनी प्रतिद्वंद्वी जुल्फिकार को बताया अनुभवहीन
एजेंसी/ भाषा
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
विजेंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार पेशेवर मुक्केबाज और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह ने शनिवार को होने वाले दोहरे खिताब वाले मुकाबले से पहले आज यहां अपने अब तक अजेय रहे चीनी प्रतिद्वंद्वी जुल्फिकार मैमतअली को अनुभवहीन करार दिया।
विज्ञापन
विजेंदर ने पांच अगस्त को होने वाले मुकाबले से पूर्व कहा, ‘‘मैं अनुभवी हूं। मैं उसे अनुभवी मुक्केबाज नहीं मानता। वह युवा है और मजबूत है और हम इसके लिये तैयार हैं। मेरी इस मुकाबले के लिये रणनीति है जिस पर मैंने अपने कोच के साथ चर्चा की। मेरे कोच ने मुझे शांत बने रहने के लिये कहा है। ’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘वह (जुल्फिकार) युवा है और इसलिए वह गलतियां कर सकता है। वह जल्दबाजी में दिख रहा है। पहले दौर में वह सब कुछ हासिल करना चाहेगा लेकिन तब आपको शांत बने रहना होगा। ’’ विजेंदर अभी डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक मिडिलवेट चैंपियन है और वह डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन जुल्फिकार का सामना करेंगे।
विज्ञापन
इस भारतीय मुक्केबाज ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह उनके लिये कड़ा मुकाबला नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐसा नहीं मानता। अभी काफी मुकाबले लड़ने हैं। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई चुनौती है। अगर वह आक्रामक होगा तो मैं भी उसी तरह से जवाब दूंगा।’’ उन्होंने भारत और चीन के बीच सिक्किम सेक्टर में चल रहे गतिरोध का भी जिक्र किया।
विजेंदर ने कहा, ‘‘मेरी भी जिम्मेदारी है क्योंकि यह भारत और चीन के बीच का मुकाबला है। अभी स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए मैं अपनी जिम्मेदारी समझता हूं।’’