{"_id":"5db8445c8ebc3e016843399e","slug":"veer-dev-gulia-fight-for-bronze-naveen-reaches-repechage-at-u-23-world-wrestling-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: रविंदर सेमीफाइनल में, गूलिया कांसे के मुकाबले में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: रविंदर सेमीफाइनल में, गूलिया कांसे के मुकाबले में
Wed, 30 Oct 2019 08:52 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 30 Oct 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
वीर देव गुलिया
- फोटो : ट्विटर
रविंदर (61 किग्रा) ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू अंडर 23 कुश्ती चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रविंदर ने पहले मुकाबले में हंगरी के मार्शल बुडाइ कोवाक्स को 12-1 से हराया। इसके बाद झज्जर के रविंदर ने रूस के दिनिस्लाम तखतारोव को 11-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
विज्ञापन
वीरदेव गूलिया (79 किग्रा) कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंच गए हैं। नवीन (70 किग्रा) को रेपेचेज में मंगोलिनया के तेमूलेन एंखतुया से 6-8 से जबकि जूनियर विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विकी (92 किग्रा) को पहले दौर में ही स्विट्जरलैंड के सैमुअल शेरर से 1-7 से हार मिली।
विज्ञापन
पहले मुकाबले में यूक्रेन के अलेक्जेंडर वी को 11-0 से हराने वाले गौरव बलियान (74 किग्रा) अगले दौर में रूस के रजाम्बेक झामालोव से हार गए। संजीत (86 किग्रा) और आर्यन प्रताप (125 किग्रा) आर्यन हार गए।
विज्ञापन