{"_id":"5cc5f16ebdec22074407ca7f","slug":"valtteri-bottas-wins-grand-prix-formula-one-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैमिल्टन को पछाड़कर बोटास ने जीती अजरबैजान ग्रां प्रि फॉर्मूला वन रेस","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हैमिल्टन को पछाड़कर बोटास ने जीती अजरबैजान ग्रां प्रि फॉर्मूला वन रेस
Mon, 29 Apr 2019 12:01 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
valtteri bottas
मर्सिडीज के ड्राइवर वाल्टेरी बोटास ने टीम के अपने साथी और पांच बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन का पछाड़कर अजरबैजान ग्रां प्रि फॉर्मूला वन रेस का खिताब जीत लिया। साथ ही ड्राइवर चैंपियनशिप तालिका में भी बोटास (87) ने हैमिल्टन (86) पर एक अंक की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
बोटास 1:31:52.942 सेकंड के समय के साथ विजेता बने। यह उनकी इस सत्र की चार रेसों में दूसरी जीत है। फेरारी के सबेस्टियन वीटल तीसरे, रेडबुल के मैक्स वेर्स्टापन चौथे और फेरारी के चार्ल्स पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन