फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vaccine not a requirement to hold games says Tokyo Olympic CEO

खेलों को आयोजित करने के लिए 'टीका' जरूरी नहीं: टोक्यो ओलंपिक सीईओ

Fri, 04 Sep 2020 07:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 04 Sep 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Vaccine not a requirement to hold games says Tokyo Olympic CEO
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media

टोक्यो खेलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तोशीरो मुतो ने शुक्रवार को कहा कि विलंब से अगले साल होने वाले ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों के लिए टीके (वैक्सीन) की शर्त जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


मुतो सरकारी अधिकारियों, रोग विशेषज्ञों और जापानी ओलंपिक अधिकारियों के साथ एक कार्य बल की बैठक के बाद बोल रहे थे। यह काविड-19 महामारी से निपटने वाली कई उच्च-स्तरीय बैठकों में से पहली है, जिसमें यह पता लगाने की कोशिश कि जा रही थी कि खेलों की मेजबानी संभव है या नहीं।
विज्ञापन


टीके बारे में उन्होंने कहा, 'यह जरूरी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने पहले ही इस मामले पर चर्चा की है। यह तोक्यो 2020 खेलों के आयोजन के लिए कोई शर्त नहीं है। बेशक, अगर टीके विकसित किए गए तो हम वास्तव में इसकी सराहना करेंगे। यह टोक्यो 2020 के लिए भी यह बहुत अच्छा होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान ने तोक्यो ओलंपिक के लिए बड़ी रकम खर्च की है और विलंब के कारण उसका खर्च और बढ़ेगा। कई जनमत संग्रह में स्थानीय लोगों ने इन खेलों में और विलंब या रद्द करने की मांग की है। आईओसी साफ कर चुका है कि अगर ओलंपिक 2021 में नहीं हुए तो इसे रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed