फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhands pauri district under 16 team selection row

टीम चयन में जमकर विवाद, खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका

Wed, 26 Sep 2018 02:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Sep 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
uttarakhands pauri district under 16 team selection row
डेमो - फोटो : डेमो

प्रदेश की अंडर-16 टीम के चयन को लेकर आए दिन नया विवाद हो रहा है। अब पौड़ी जिले की टीम में कुछ खिलाड़ियों को चयन के बाद बाहर करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है

विज्ञापन

कि कुछ दिन बाद दूसरी सूची जारी कर कई खिलाड़ियों को बाहर कर अन्य को टीम में शामिल कर लिया गया।

राज्य स्तरीय अंडर-16 टीम के चयन से पहले सभी जिलों की एक-एक और देहरादून की दो टीमें चुनी गई हैं। इन टीमों के चयन में जमकर धांधली होने के आरोप लग रहे हैं। आरोप यहां तक हैं कि हरिद्वार में कई खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल किए बिना ही टीम में शामिल कर लिया गया। यह मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंच गया है। अन्य जिलों में भी गड़बड़ियों के आरोप
विज्ञापन

लग रहे हैं।

वहीं, पौड़ी टीम को लेकर भी विवाद पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि जिला क्रिकेट संघ पौड़ी ने 11 सितंबर को 14 क्रिकेटरों की टीम घोषित की। साथ ही पांच क्रिकेटरों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया। इसके बाद 23 सितंबर को दूसरी सूची जारी की गई, जिसमें कई क्रिकेटरों को बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कई खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

स्टेट ट्रायल चैंपियनशिप को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। चैंपियनशिप के दौरान कई क्रिकेटरों को मैदान पर उतरने का मौका तक नहीं मिल पाया। ऐसे में चयनकर्ता उनका चयन

किस आधार पर करेंगे। बारिश के कारण कई टीमों के मैच धुल गए। अब उन टीमों के क्रिकेटरों को राज्य स्तर की टीम में कैसे शामिल किया जाएगा। इससे कई प्रतिभावान खिलाड़ियों को
अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी नहीं मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed