फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Usain Bolts lands in Rio to Hone is Skills

‘चीते जैसा तेज’ दौड़ने वाला खिलाड़ी पहुंचा रियो

Fri, 29 Jul 2016 06:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
Usain Bolts lands in Rio to Hone is Skills
उसेन बोल्ट - फोटो : getty
दुनिया के सबसे तेज एथेलीट उसेन बोल्ट रियो पहुँच गए हैं। रियो जल्द पहुँचकर बोल्ट ओलंपिक के लिए अपनी तैयारियों को और पैनापन देना चाहते हैं।
विज्ञापन


उसेन बोल्ट ट्रैक और फील्ड इवेंट के बादशाह हैं। अपनी झोली में अब तक 6 गोल्ड डाल चुके बोल्ट ने 2008 के बीजिंग ओलंलपिक और 2012 के लंदन ओलंपिक में 100 मीटर, 200 मीटर और स्प्रिंट रिले में गोल्ड जीता था। बोल्ट 2008 से अजेय हैं।

29 साल का यह जमैकन धावक इस साल भी 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ के लिए मैदान मे नजर आएंगे। बोल्ट अपने नाम अब तक 6 ओलंपिक गोल्ड मेडल कर चुके हैं। ओलंपिक का आधिकारिक वेबसाइट ने बोल्ट को ‘प्रमुख स्टार’ बताते हुए उनके पहुंचने की पुष्टि की।
विज्ञापन


5 अगस्त में शुरु होने वाले ओलंपिक खेलों में बोल्ट अपना अभियान 13 अगस्त से शुरु करेंगे, जब वो 100 मीटर की हीट्स में अपने कदम रखेंगे। बोल्ट दुनिया के सबसे तेज धावक हैं। इनके नाम 9.58 सेकंड में 100 मीटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed