फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Usain Bolt takes to track to open Tokyo national stadium

टोक्यो ओलंपिक के ट्रैक पर दौड़े बोल्ट, उद्घाटन में बिखेरी चमक

Sun, 22 Dec 2019 09:14 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 22 Dec 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Usain Bolt takes to track to open Tokyo national stadium
उसैन बोल्ट - फोटो : ANI

फर्राटा दौड़ के दिग्गज उसैन बोल्ट ने टोक्यो के नव-निर्मित नेशनल स्टेडियम के ट्रैक पर दौड़ लगाई। बोल्ट ने शनिवार को इस स्टेडियम के उद्घाटन के मौके पर ऐसा किया। इस मैदान अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों की कुछ प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होगा। आठ बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बोल्ड ने ट्रैक पर जॉगिंग की। यह एक रीले रेस का हिस्सा था। इस मैदान में लगभग 60 हजार दर्शक मौजूद थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


नवंबर में पूरे हुए इस स्टेडियम को बनाने में 1.44 बिलियन डॉलर यानी करीब एक हजार करोड़ (1,02,42,43,20,000) रुपये खर्च किए गए हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 का उद्घाटन अगले साल 24 जुलाई से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोल्ट ने इसका विडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने इसके साथ कैप्शन दिया- 'हां, अब मैं यह नहीं कह सकता कि मैंने टोक्यो ओलंपिक स्टेडियम में दौड़ नहीं लगाई है।' 100 और 200 मीटर की फर्राटा दौड़ के वर्ल्ड रेकॉर्डधारी धावक ने कहा कि यहां आना और इतने सारे लोगों के सामने दौड़ना एक अलग अनुभव है।


उन्होंने कहा कि मैं खुश और उत्सुक हूं चूंकि मैं ओलंपिक में भाग नहीं लेता हूं तो ऐसे में इस ट्रैक पर दौड़ना अपनी तरह का अलग अनुभव है। उन्होंने कहा कि मैं असल में थोड़ा सा दौड़कर ही दर्द महसूस कर रहा हूं। इस नेशनल स्टेडियम में ओलंपिक से पहले जनवरी में एम्पीरर कप सॉकर का फाइनल खेला जाएगा। इसके अलावा मई में टोक्यो 2020 ऐथलेटिक्स टेस्ट ईवेंट का आयोजन भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed