फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Usain Bolt Got Injured in his last international race 4x100 relay Britain Won Gold

करियर की आखिरी रेस पूरी नहीं कर पाए बोल्ट, नहीं हो सकी गोल्डन विदाई

Sun, 13 Aug 2017 05:29 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Sun, 13 Aug 2017 05:29 AM IST
विज्ञापन
Usain Bolt Got Injured in his last international  race 4x100 relay Britain Won Gold
उसेन बोल्ट - फोटो : aiif

दुनिया के सर्वकालिक महानतम एथलीट उसेन बोल्ट की स्वर्णिम विदाई का सपना रह गया। जमैका की 4 गुणा 100 मीटर की टीम में शामिल बोल्ट आखिरी लैप में दौड़ने के लिए तैयार थे। तीन जमैकाई धावकों ने अपना काम 300 मीटर तक पूरा कर दिया था लेकिन अंतिम दौर में उसेन बोल्ट थोड़ी दूर दौड़कर चोटिल हो गए और मैदान पर गिर पड़े। इस वजह से बोल्ट अपनी अंतिम दौड़ पूरी नहीं कर पाए। 4 गुणा 100मीटर रिले का स्वर्ण पदक मेजबान ग्रेट ब्रिटेन के नाम रहा। सिल्वर अमेरिका और कास्य जापान के नाम रहा। ब्रिटेन ने 37.47 सेकेंड में रेस पूरी कर गोल्ड, अमेरिका ने 37.47  सेकेंड के साथ सिल्वर और जापान ने 38.04 सेकेंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया।  

विज्ञापन


इसी स्पर्धा में  100मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले बोल्ट से हर किसी को आस थी कि जमैकाई टीम के साथ 4 गुणा 100 मीटर रिले का स्वर्ण जीतकर वो स्वर्ण पदक के साथ ट्रैक को अलविदा कहेंगे। लेकिन अप्रत्याशित रूप से वह करियर की अंतिम रेस पूरी नहीं कर सके। इसके साथ ही एक महान एथलीट के करियर का दुःखद समापन हुआ। 
विज्ञापन


सेमीफाइनल में बोल्ट की टीम ने 37.95 सेकेंड में ये दूरी तय की थी लेकिन फाइनल में उनका चोटिल होना अप्रत्याशित रहा। उन्होंने चोटिल होने के बाद कुछ दूर तक दौड़ने की कोशिश की लेकिन उनके शरीर ने उनकी हिम्मत का साथ देने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन की टीम ने रिकॉर्ड समय (37.47 सेकेंड)  में रेस पूरी की। ये ब्रिटेन का नया राष्ट्रीय और यूरोपीय रिकॉर्ड है। इससे पहले रिकॉर्ड 37.73 सेकेंड का था जो साल 1999 से कायम था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed