Dwight Howard in Kashi: अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी ड्वाइट हावर्ड काशी पहुंचे, मां गंगा की आरती की, देखें वीडियो
अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी ड्वाइट हावर्ड काशी में मां गंगा की आरती में शामिल हुए। वो यहां शांति की तलाश में पहुंचे थे और गंगा की आरती में शामिल होने के बाद उनका मन शांत हुआ।
विस्तार
ड्वाइट हावर्ड ने गंगा आरती में शामिल होने के बाद एक वीडियो भी शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा “वाराणसी की आध्यात्मिक यात्रा के बाद खुद के भीतर शांति और सुकून महसूस कर रहा हूं। इस एक यात्रा ने आत्मा को फिर से जीवंत कर दिया। पवित्र शहर के कायाकल्प के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। वाराणसी की तरफ दुनिया के कई दिग्गज आकर्षित हुए हैं। मैं भी खुद को यहां पाकर विनम्र महसूस कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि इस पवित्र शहर का पुनर्जन्म कई और लोगों को प्रेरित करेगा।”
View this post on Instagram
ड्वाइट हावर्ड ने गंगा आरती में शामिल होने के बाद भारतीय संस्कृति को समझने की कोशिश की और माथे पर त्रिपुंड भी लगवाया। ड्वाइट से पहले भी कई विदेशी खिलाड़ी और बड़ी हस्तियां भारतीय संस्कृति और रीति रिवाजों से जुड़े रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने दक्षिण भारतीय रीति रिवाजों के अनुसार शादी की थी। इसके बाद न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे ने भी अपनी शादी से पहले की पार्टी भारतीय परिधान में की थी।
US international basketball Legend ‘Dwight Howard’ reached our holy place ‘Kashi’ in search of peace/finds it and enjoys Ma Ganga Aarti.
— Sumita Shrivastava🇮🇳ॐ🚩 (@Sumita327) April 30, 2022
A must watch! The Beauty and Divine Power of our Sanatan Dharm! 😍🙏🚩https://t.co/VsJTJRu9p5 pic.twitter.com/c8ZK2nkkJG
एनबीए में लॉस एंजिल्स के लिए खेलते हैं ड्वाइट
ड्वाइट हावर्ड एनबीए में लॉस एंजिल्स के लिए खेलते हैं। वो सेंटर फॉरवर्ड की पोजिशन में खेलते हैं। उनके काशी आने पर उत्तर प्रदेश का पर्यटन विभाग भी बहुत खुश है। यूपी के पर्यटन विभाग ने उनके काशी आने की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि हावर्ड ने गंगा आरती के बाद काशी शहर से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए।