फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   up dangal beat mumbai marathi in pro wrestling league

प्रो रेसलिंग लीग: यूपी दंगल ने दर्ज की दूसरी बड़ी जीत, कांटे की टक्कर में मुंबई को दी मात

Mon, 15 Jan 2018 01:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Jan 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
up dangal beat mumbai marathi in pro wrestling league
विनेश

PWL (प्रो रेसलिंग लीग) 3 में यूपी दंगल ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए मुंबई महारथी को कड़े मुकाबले में 4-3 से मात दी। पीडब्लूएल में यह यूपी दंगल की दूसरी जीत है। इस निर्णायक मुकाबले में मैच का नतीजा छठी बाउट के बाद तब आया जब ओडुनायो को यूपी की वेनिसा ने हराकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

विज्ञापन


पांचवें दिन पहली ही बाउट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 57 किलोग्राम भारवर्ग में खेले गए मुकाबले में यूपी दंगल के नितिन राठी ने मुम्बई महारथी के आंद्रे यात्सेंको को 4-3 से हराकर सनसनी फैला दी। इससे पहले भी उन्होंने पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उत्कर्ष काले को हराकर उलटफेर किया था। 
विज्ञापन


दूसरे बाउट में यूपी दंगल की स्टार खिलाड़ी विनेश फोगट ने मुम्बई की सीमा को 10-0 से हराकर अपनी टीम को दूसरी जीत दिलाई। 50 किलोग्राम भारवर्ग में विनेश ने पहले मुकाबले की तरह दूसरे मुकाबले में भी एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले यूपी दंगल की शुरुआत बेहद धीमी हुई थी। टीम की खिलाड़ी वेनेसा ने शुरुआत में ही मुंबई मराठी की उडोनायो को बढ़त बनाने का मौका दे दिया था। 57 किलोग्राम की कैटेगरी वाले इस मुकाबले को उन्होंने 7-5 से जीता। पांचवे बाउट के बाद एशियाई चैंपियनअब्दुराख्मनोव ने 2-2 का टाई होने के बाद अपनी टीम के लिए जबर्दस्त बढ़त बनाई। उन्होंने 74 किलाग्राम की कैटेगरी में  भारत के वीर देव को हराकर अपनी टीम के लिए जीत सुनिश्चित की।


सातवें बाउट में रियो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले बजरंग पूनिया ने बजरंग पूनियो को 3-4 से हराकर अपनी टीम को तीसरा प्वॉइंट दिलाया था। मैच में यूपी दंगल की कप्तान विनेश फोगाट ने 50 किलोग्रामा की कैटेगरी में अपने दोनों राउंड जीतकर 10-0 का स्कोर हासिल किया। इसके अलावा मुंबई मराठी की साक्षी मलिक ने अपनी टीम को 2-2 के बराबरी के स्कोर पर पहुंचाया। उन्होंने गीता फोगाट की जगह आई रेशमा माने को 62 किलोग्राम कैटेगरी में 16-0 से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed