टोक्यो ओलंपिक: दिल्ली में हुआ मीराबाई चानू का सम्मान, गृह मंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी दिल्ली में 'पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो' के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को सम्मानित किया।
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी दिल्ली में 'पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो' के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को सम्मानित किया। गौरतलब है कि मणिपुर सरकार ने मीराबाई चानू को पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के रूप में नियुक्त किया है।
बता दें कि टोक्यो में पिछले महीने आयोजित ओलंपिक खेलों में चानू ने भारत को पहला पदक दिलाया था। चानू ने यहां वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद उनके स्वदेश लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया।
Delhi: Union Home Minister Amit Shah felicitates #Tokyo Olympics silver medalist weightlifter Mirabai Chanu at the 51st Foundation Day celebration of the Bureau of Police Research and Development
विज्ञापन विज्ञापन
Manipur Govt appointed her as Addl Superintendent of Police (Sports) in police dept pic.twitter.com/EeItAEFjKb— ANI (@ANI) September 4, 2021