{"_id":"5c250d70bdec2257022f9470","slug":"u-p-yoddha-beat-bengal-warriors-by-41-25-to-enters-playoff-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: बंगाल वॉरियर्स को हराकर यूपी योद्धा भी प्लेऑफ में ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: बंगाल वॉरियर्स को हराकर यूपी योद्धा भी प्लेऑफ में
Thu, 27 Dec 2018 11:05 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
यूपी योद्धा ने गुरुवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) छह के अपने अंतिम लीग मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को 41-25 से मात देकर प्लेऑफ का टिकट कटा लिया। यूपी योद्धा 22 मैचों से आठ जीत से 57 अंक लेकर जोन बी में तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
इससे पहले पवन सेहरावत के शानदार खेल के दम पर बंगलुरु बुल्स ने अपने अंतिम लीग मैच में पिंक पैंथर्स को 40-32 से पराजित किया। इस जीत के साथ बंगलूरु की टीम जोन बी में 13 जीत से 78 अंकों के साथ शीर्ष पर रही।
विज्ञापन
अब प्लेऑफ में बंगलूरु का सामना 31 दिसंबर को कोच्चि में जोन ए की शीर्ष टीम गुजरात फॉर्च्यूनजाइंटस से होगा। सेहरावत अब 236 रेड अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उनके यह अंक पटना पाइरेट्स के प्रदीप नरवाल (233) से तीन अधिक हैं।
विज्ञापन