फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   U Mumba vs Puneri Paltan pro kabaddi 2018 live match updates

प्रो कबड्डीः यू मुंबा की एकतरफा मैच में शानदार जीत, पुणेरी पलटन को 31-22 से रौंदा

Sun, 04 Nov 2018 08:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
U Mumba vs Puneri Paltan pro kabaddi 2018 live match updates
pkl 2018

यू मुंबा ने शनिवार को प्रो कबड्डी लीग के 46वें मुकाबले में पुणेरी पलटन पर शानदार जीत दर्ज की। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस एकतरफा मुकाबले में यू मुंबा ने पुणेरी पलटन को 31-22 से हराया। इस जीत के साथ यू मुंबा 34 अंकों के साथ जोन ए में दूसरे पायदान पर हैं। वहीं, हार के बावजूद भी पुणेरी पलटन 37 अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है। 

विज्ञापन


इस मुकाबले में यू मुंबा की तरफ से अभिषेक सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 रेड में 7 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुरेंदर सिंह 14 टैकल में 8 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, पुणेरी पलटन की तरफ से अक्षय जाधव ने 11 रेड में 5 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर जी वी मोरे ने 2 टैकल में 4 प्वाइंट्स हासिल किए। 
विज्ञापन


बता दें कि इस मुकाबले में पुणेरी पलटन दो बार ऑलआउट हुई। यू मुंबा को 14 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, पुणेरी पलटन को 7  रेड प्वाइंट्स, 12 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव मैच का रोमांचः-

-यू मुंबा ने पुणेरी पलटन को 31-22 से हराया

-फुलटाइम

-इस मुकाबले को खत्म होने में केवल 5 मिनट का समय बचा है।

-पुणेरी पलटन दूसरी बार ऑलआउट, यू मुंबा 29-18 से आगे।

-पुणेरी पलटन का यह पांचवा सुपर टैकल, यू मुंबा 22-18 से आगे।

-लगातार पुणेरी पलटन को मिल रहा सुपर टैकल का फायदा, यह पुणेरी पलटन का चौथा सुपर टैकल था।

-दोनों टीमों के बीच 6 प्वाइंट्स का फासला, यू मुंबा 21-14 से आगे।

-दूसरे हाफ के बाद वापसी की ओर पुणेरी पलटन।

-पुणेरी पलटन को मिला सुपर टैकल का फायदा, मिला 2 प्वाइंट।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू।

-स्कोर- यू मुंबा 19 : पुणेरी पलटन 10

हाफ टाइम

-शुरुआत में दोनों टीमें बराबरी पर चल रहे थे, लेकिन यू मुंबा ने पुणेरी पलटन को ऑलआउट किया और उसके बाद प्वाइंट्स बटोरते चले गए।

-दोनों टीमों के बीच 10 प्वाइंट्स का फासला, यू मुंबा 19-9 से आगे।

-यू मुंबा के खिलाड़ी फजल अत्राचली को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।

-यू मुंबा की शानदार शुरुआत, पहले 10 मिनट में दिखाया बेहतर खेल।

-पुनेरी पलटन की टीम ऑलआउट। यू मुंबा 14-6 से आगे।

-पुणेरी पलटन को मिला सुपरटैकल का फायदा, मिला एक्सट्रा प्वाइंट। स्कोर- यू मुंबा 5: पुणेरी पलटन 3

-यू मुंबा की शानदार शुरुआत, मुकाबले में 4-1 से आगे।

-पुणेरी पलटन को मिला पहला प्वाइंट्स।

-इस मुकाबले में पुणेरी पलटन को नितिन तोमर तो यूं मुंबा को सिद्धार्थ देसाई की कमी खलेगी।


-यू मुंबा ने जीता टॉस।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed