{"_id":"5c0c0619bdec2241ca08f966","slug":"u-mumba-telugu-titans-win-to-beat-bengal-warriors-and-pink-panthers-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डीः यू मुंबा, तेलुगु टाइटंस की धमाकेदार जीत, बंगाल वॉरियर्स- पिंक पैंथर्स को बुरी तरह पटका","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डीः यू मुंबा, तेलुगु टाइटंस की धमाकेदार जीत, बंगाल वॉरियर्स- पिंक पैंथर्स को बुरी तरह पटका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
यू मुंबा जायंट्स ने शनिवार को प्रो कबड्डी 2018 के 102वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को हरा दिया। आंध्र प्रदेश के राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यू मुंबा ने बंगाल वॉरियर्स को 31-20 से करारी मात दी।
विज्ञापन
इस मुकाबले में यू मुंबा की तरफ से सिद्धार्त देसाई ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 रेड में 7 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुरेंद्र सिंह 6 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, बंगाल वॉरियर्स की तरफ से मनिंदर सिंह ने 19 रेड में 5 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि बलदेव सिंह 7 टैकल में 4 प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में यू मुंबा को 15 रेड प्वाइंट्स, 13 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, बंगाल वॉरियर्स को 10 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन
वहीं, प्रो कबड्डी 2018 के 103वें मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 36-26 से हरा दिया। तेलुगु टाइटंस की तरफ से निलेश 14 रेड में 8 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि अनिल कुमार 7 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, पिंक पैंथर्स की तरफ से दीपक हूडा ने 17 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि संदीप धल ने 7 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे।