{"_id":"5c0415f6bdec2241b770fe91","slug":"u-mumba-beat-gujarat-fortunegiants-by-36-26-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डीः यू मुंबा के जाल में फंसा गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स, 36-26 से मिली करारी हार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डीः यू मुंबा के जाल में फंसा गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स, 36-26 से मिली करारी हार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यू मुंबा ने रविवार को प्रो कबड्डी 2018 के 92वें मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को बुरी तरह से हराया। दिल्ली के त्यागराज इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा मे फॉर्च्यून जायंट्स को 10 अंकों के फासले के साथ 36-26 से मात दी।
विज्ञापन
इस मुकाबले में यू मुंबा की तरफ से सिद्धार्थ देसाई ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 रेड में 6 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि रोहित राणा 8 टैकल में 6 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स की तरफ से सचिन ने 20 रेड में 8 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि प्रवेश ने 5 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में यू मुंबा को 14 रेड प्वाइंट्स, 17 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 15 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन