{"_id":"5c02ef97bdec2241ad18b136","slug":"u-mumba-beat-dabang-delhi-k-c-by-41-34-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को घर में रौंदा, 41-34 से चटाई धूल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को घर में रौंदा, 41-34 से चटाई धूल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
यू मुंबा ने शनिवार को प्रो कबड्डी 2018 के 91वें मुकाबले में दबंग दिल्ली पर धमाकेदार जीत दर्ज की। दिल्ली के त्यागराज इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा मे दबंग दिल्ली को 41-34 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
इस मुकाबले में यू मुंबा की तरफ से सिद्धार्थ देसाई ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 रेड में 19 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुरेंद्र सिंह 7 टैकल में 3 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, दबंग दिल्ली की तरफ से नवीन कुमार ने 21 रेड में 12 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि जोगिंदर नरवाल ने 7 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में यू मुंबा को 27 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, दबंग दिल्ली को 20 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन