{"_id":"5bf9b02abdec2241b5202ebc","slug":"u-mumba-beat-dabang-delhi-and-bengaluru-bulls-wins-against-tamil-thalaivas-in-pkl-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"PKL 2018: यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को 39-23 से हराया, बेंगलुरू बुल्स ने भी मारी बाजी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
PKL 2018: यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को 39-23 से हराया, बेंगलुरू बुल्स ने भी मारी बाजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
u mumba vs dabang delhi
सिद्धार्थ देसाई की मदद से यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग में दबंग दिल्ली को 39-23 से हरा दिया। अन्य मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स ने तमिल थलाईवास को 36-22 से मात दी। यू मुंबा के लिए सिद्धार्थ और रोहित बालियान ने 17 रेड अंक जुटाए जबकि फजल और सुरेंदर ने आठ टैकल अंक टीम को दिलाए।
विज्ञापन
चंद्रन रणजीत दबंग दिल्ली की ओर से सात रेड अंक और नवीन कुमार ने चार अंक बनाए। मुंबा अब जोन ए में 16 अंकों में 62 अंक लेकर शीर्ष पर वापस आ गया है। दबंग दिल्ली 12 मैचों में 33 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। यू मुंबा ने मैच में शुरुआत से ही अपना दबदबा बना लिया था। पहले हाफ में टीम 15-8 से आगे थी।
विज्ञापन