{"_id":"5cc1c6b5bdec225f4224f8a3","slug":"top-players-will-contest-in-legends-tennis-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीजेंड्स टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेंगे शीर्ष खिलाड़ी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लीजेंड्स टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेंगे शीर्ष खिलाड़ी
Thu, 25 Apr 2019 08:09 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 25 Apr 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
भारत के 100 से अधिक सीनियर टेनिस खिलाड़ी 27 अप्रैल से यहां बांद्रा कुर्ला परिसर स्थित एमसीए कोर्ट में होने वाली पहली एलीट लीजेंड्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
विज्ञापन
मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार यह आमंत्रण चैंपियनशिप है जिसमें भारतीय टेनिस के 50 से अधिक उम्र के खिलाड़ी भाग लेंगे। यह दो दिवसीय टूर्नामेंट राउंड रोबिन आधार पर खेला जाएगा जिसमें प्रत्येक मैच सात अंक वाले तीन टाईब्रेकर में खेला जाएगा।
विज्ञापन
भागीदारों को आठ ग्रुप में बांटा जाएगा। प्रत्येक ग्रुप से सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले दो खिलाड़ी अगले दौर में जगह बनाएंगे।