फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics: Avani Lekhara will be the flag-bearer for tomorrow closing ceremony

टोक्यो पैरालंपिक: 'गोल्डन गर्ल' अवनि लेखरा थामेंगी तिरंगा, समापन समारोह में बनेंगी भारतीय ध्वजवाहक

Sat, 04 Sep 2021 07:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 04 Sep 2021 07:03 PM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक के समापन समारोह में 'गोल्डन गर्ल' अवनि लेखरा भारतीय ध्वजवाहक होंगी। उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई टेक चंद ने की थी।

विज्ञापन
Tokyo Paralympics: Avani Lekhara will be the flag-bearer for tomorrow closing ceremony
अवनि लेखरा को मिला गोल्ड - फोटो : istock

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में कल का दिन आखिरी है। 24 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का कल समापन समारोह है। समापन समारोह में 'गोल्डन गर्ल' अवनि लेखरा भारतीय ध्वजवाहक होंगी। इस बात की जानकारी भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया, 'अवनि ध्वजवाहक होंगी और समापन समारोह के दौरान भारतीय दल में 11 प्रतिभागी होंगे।' उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई टेक चंद ने की थी। पैरा खेलों में भारत के लिहाज से आज (शनिवार) का दिन बेहद शानदार रहा। भारत की झोली में आज दो स्वर्ण समेत कुल चार पदक आए। वैसे कुल मिलाकर भारत के खाते में अब तक 17 पदक आ चुके हैं, जिनमें चार गोल्ड, सात सिल्वर और छह ब्रॉन्ज शामिल हैं। वहीं, भारत के लिए कल का दिन भी खास है। भारत के पास रविवार को कई पदक जीतने का मौका होगा। बैडमिंटन में सुहास यथिराज और कृष्णा नागर खिताबी मुकाबले में गोल्ड के लिए खेलेंगे। वहीं, अन्य खिलाड़ियों पर निगाहें रहेंगी। बता दें कि पैरालंपिक खेलों के दौरान 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। 

विज्ञापन


 


अवनि के नाम एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज
टोक्यो पैरालंपिक में अवनि ने कामयाबी की नई इबारत लिख दी। गोल्ड जीतकर तो उन्होंने इतिहास रचा ही था, इसके बाद उन्होंने एक और कांस्य पदक अपने नाम किया। एक ही पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई। पहले अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता।  इसके बाद 19 साल की इस निशानेबाज ने 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन एसएच1 स्पर्धा में  445.9 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। बता दें कि अवनि से पहले जोगिंदर सिंह सोढी ने 1984 पैरालंपिक में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed