टोक्यो पैरालंपिक: 'गोल्डन गर्ल' अवनि लेखरा थामेंगी तिरंगा, समापन समारोह में बनेंगी भारतीय ध्वजवाहक
टोक्यो पैरालंपिक के समापन समारोह में 'गोल्डन गर्ल' अवनि लेखरा भारतीय ध्वजवाहक होंगी। उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई टेक चंद ने की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो पैरालंपिक में कल का दिन आखिरी है। 24 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का कल समापन समारोह है। समापन समारोह में 'गोल्डन गर्ल' अवनि लेखरा भारतीय ध्वजवाहक होंगी। इस बात की जानकारी भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया, 'अवनि ध्वजवाहक होंगी और समापन समारोह के दौरान भारतीय दल में 11 प्रतिभागी होंगे।' उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई टेक चंद ने की थी। पैरा खेलों में भारत के लिहाज से आज (शनिवार) का दिन बेहद शानदार रहा। भारत की झोली में आज दो स्वर्ण समेत कुल चार पदक आए। वैसे कुल मिलाकर भारत के खाते में अब तक 17 पदक आ चुके हैं, जिनमें चार गोल्ड, सात सिल्वर और छह ब्रॉन्ज शामिल हैं। वहीं, भारत के लिए कल का दिन भी खास है। भारत के पास रविवार को कई पदक जीतने का मौका होगा। बैडमिंटन में सुहास यथिराज और कृष्णा नागर खिताबी मुकाबले में गोल्ड के लिए खेलेंगे। वहीं, अन्य खिलाड़ियों पर निगाहें रहेंगी। बता दें कि पैरालंपिक खेलों के दौरान 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
Avani Lekhara to be flag bearer at Tokyo 2020 Paralympic Games closing ceremony tomorrow #Tokyoparalympics2020 pic.twitter.com/S5a8IlV6YP
— DD News (@DDNewslive) September 4, 2021विज्ञापन
अवनि के नाम एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज
टोक्यो पैरालंपिक में अवनि ने कामयाबी की नई इबारत लिख दी। गोल्ड जीतकर तो उन्होंने इतिहास रचा ही था, इसके बाद उन्होंने एक और कांस्य पदक अपने नाम किया। एक ही पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई। पहले अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद 19 साल की इस निशानेबाज ने 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन एसएच1 स्पर्धा में 445.9 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। बता दें कि अवनि से पहले जोगिंदर सिंह सोढी ने 1984 पैरालंपिक में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था।