फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics: Avani Lekhara began shooting in 2015, International debut in 2017, know everything about her

कामयाबी: 2015 में शुरू की शूटिंग, 2017 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू और फिर अवनि ने टोक्यो में रच दिया इतिहास

Mon, 30 Aug 2021 08:49 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 30 Aug 2021 08:49 AM IST
विज्ञापन
Tokyo Paralympics: Avani Lekhara began shooting in 2015, International debut in 2017, know everything about her
अवनि लेखरा - फोटो : social media

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की 20 साल की निशानेबाज अवनि लेखरा ने सोमवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने सोमवार को महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अवनि ने पैरालंपिक खेलों का रिकॉर्ड कायम करते हुए 249.6 अंक हासिल किए। चीन की झांग कुइपिंग 248.9 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, यूक्रेन की इरिना शेतनिक 227.5 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल करने में कामयाब रहीं। झांग और इरिना क्वालीफिकेशन राउंड में पहले और दूसरे स्थान पर थीं। अवनि ने इस स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड में 21 निशानेबाजों के बीच सातवें स्थान पर रहकर फाइनल्स में प्रवेश किया था। अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। यह भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है। टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है। ऐसे में एक नजर डालते हैं अवनि लेखरा के करियर के बारे में...

विज्ञापन


साल 2015 में शुरू की निशानेबाजी

टोक्यो पैरालंपिक में कामयाबी की नई इबारत लिखने वाली अवनि ने साल 2015 में जयपुर (राजस्थान) के जगतपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शूटिंग शुरू की। बता दें कि अवनि साल 2012 में एक कार दुर्घटना में घायल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें व्हील चेयर का सहारा लेना पड़ा। 
विज्ञापन


पिता की चाहत
8 नवंबर 2001 को जयपुर में जन्मीं अवनि को पिता ने खेल में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। अवनि ने शुरू में शूटिंग और तीरंदाजी दोनों की कोशिश की। इसके बाद अवनि को शूटिंग में ज्यादा मजा आया। इसके बाद वह इसे ही जारी रखा। भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की किताब पढ़ने के बाद वह और भी प्रेरित हुईं। बता दें कि अवनि राजस्थान विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2017 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
अवनि ने 2017 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। यूएई में हुए विश्व कप में उन्होंने हिस्सा लिया था। साल 2019 में उन्हें भारत में गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा मोस्ट प्रॉमिसिंग पैरालंपिक एथलीट नामित किया गया था। अवनि ने साल 2018 में एशियन पैरा गेम्स में भी हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed