फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics: Afghanistan Tokyo Games Paralympians safely evacuated, says IPC

Tokyo Paralympics: अफगानी खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, आईपीसी ने दी जानकारी

Thu, 26 Aug 2021 01:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Aug 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
Tokyo Paralympics: Afghanistan Tokyo Games Paralympians safely evacuated, says IPC
टोक्यो पैरालंपिक - फोटो : social media

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से दो पैरालंपिक खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) ने इस बात की जानकारी दी। हालांकि, समिति ने उसने उनके ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं दी। बता दें कि इन खिलाड़ियों को टोक्यो पैरालंपिक खेलों से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा था। ताइक्वांडो के दो खिलाड़ियों जाकिया खुदादादी और हुसैन रसोली को टोक्यो पैरालंपिक खेलों में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करना था लेकिन तालिबान के कब्जे के बाद वे अपने देश में ही फंस गए।

विज्ञापन


समिति के प्रवक्ता क्रेगे स्पेन्स से जब इन खिलाड़ियों और उनके खेलों में भाग लेने की संभावना के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, 'स्थिति नहीं बदली है। हमने एकता प्रदर्शित करने के लिए उद्घाटन समारोह में अफगानिस्तान का ध्वज फहराया। दोनों खिलाड़ी अब अफगानिस्तान से बाहर हैं। उन्हें बाहर निकाल दिया गया है। हम जानते हैं कि वे कहां हैं।' स्पेन्स ने कहा, 'हमारी प्राथमिकता अभी उनके खेल में भाग लेने पर नहीं बल्कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा पर है और हम इसे सुनिश्चित करने के लिए संबंधित व्यक्तियों के साथ काम कर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण उनकी सुरक्षा है और वे सुरक्षित हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed