फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics 2021 Indian Archer Jyoti Balyan finishes Women Individual Compound Open Ranking Round at 15th position with 671 points

Tokyo Paralympics: तीरंदाज ज्योति बालियान ने किया निराश, तीरंदाजी व्यक्तिगत स्पर्धा में 15वें स्थान पर रहीं

Fri, 27 Aug 2021 08:13 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 27 Aug 2021 08:13 AM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में महिलाओं की व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में भारत की ज्योति बालियान कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। वह 671 अंकों के साथ 15वें स्थान पर रहीं। 

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2021 Indian Archer Jyoti Balyan finishes Women Individual Compound Open Ranking Round at 15th position with 671 points
तीरंदाज ज्यति बालियान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की तीरंदाज ज्योति बालियान ने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन रैंकिंग राउंड में निराश किया। वह इस स्पर्धा में 15वें स्थान पर रहीं उन्होंने इस दौरान 671 अंक हासिल किए। ज्योति इस स्पर्धा में शुरुआत से ही पीछे रहीं और उन्हें अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिली।  

विज्ञापन


ज्योति बालियान पहले दौर में 18 तीरों के बाद 168 अंकों के साथ 24 में से 11वें स्थान पर रहीं। वहीं अगले छह शॉट में वह 278 अंकों के साथ 13वें स्थान पर खिसक गईं। इसके बाद पहले दौर में ज्योति 333 अंकों के साथ 36 तीरों के साथ 12वें स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन

क्वालीफिकेशन दौर में ज्योति बालियान ने लगातार अच्छी शुरुआत की और उन्होंने तीन सेट बनाए। क्वालीफिकेशन राउंड में 72 तीरों में से 30 के बाद वह 13वें स्थान पर थीं। दूसरे राउंड में उन्होंने 12 और शॉट्स के बाद 444 अंको सहित कुछ स्थान गिरकर 16वें पर चली गईं। आखिरी छह शॉट्स से पहले ज्योति बालियान 613 अंकों के साथ 16वें स्थान पर रहीं। लेकिन बाद में वापसी करते हुए वह 58 और अंक प्राप्त करने में सफल रहीं। इसके बाद ज्योति 15वें स्थान पर आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed