Tokyo Paralympics: बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड तो मनोज सरकार ने कांस्य पर किया कब्जा
टोक्यो पैरालंपिक के 11वें दिन भारत का प्रदर्शन:
- निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 में कमाल करते हुए दो पदक जीते। मनीष ने स्वर्ण तो सिंहराज ने रजत पदक पर कब्जा किया।
- बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में प्रमोद भगत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।
- बैडमिंटन की पुरुष सिंगल्स स्पर्धा एसएल-3 में भारत के मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीता।
- बैडमिंटन की एसएल-3-एसयू-5 स्पर्धा के मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी को हार मिली।
विस्तार
टोक्यो पैरालंपिक का 11वां दिन भारत के लिए अभी तक बेहद शानदार रहा है। भारत को आज अभी तक दो स्वर्ण समेत चार मेडल मिले हैं. दिन की शुरुआत में ही भारत की झोली में निशानेबाजी से दो पदक आए। इसमें मनीष नरवाल ने स्वर्ण तो सिंहराज रजत पदक जीता। पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा में मनीष ने गोल्ड मेडल जीता जबकि इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। यह सिंहराज का टोक्यो पैरालंपिक में दूसरा पदक है। वहीं बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा का गोल्ड तो मनोज सरकार ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
इससे पहले भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज एसएल-4 सिंगल्स स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाड़ी सेतियावान फ्रेडी को हराया। वहीं, कृष्णा नागर भी फाइनल में पहुंच गए हैं। हालांकि बैडमिंटन की एसएल-3-एसयू-5 स्पर्धा के मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। अब भारतीय जोड़ी 5 सितंबर को कांस्य पदक के लिए खेलेगी।
प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड
भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद ने दुनिया के दूसरे नंबर के ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी डेनियल बेथल को सीधे सेटों में हरा दिया। प्रमोद ने उम्मीद के अनुरूप शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला सेट 21-14 और दूसरा 21-17 से जीता।
It's official Pramod Bhagat wins first ever GOLD for India in the first ever edition of #ParaBadminton at #Paralympics pic.twitter.com/J4zgwwMmu2
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 4, 2021
बता दें कि प्रमोद ने इससे पहले सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी डी फुजिहारा को मात दी। प्रमोद ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जापानी खिलाड़ी को 21-11 और 21-16 से हराया।
मनोज सरकार ने जीता कांस्य
बैडमिंटन की पुरुष सिंगल्स स्पर्धा एसएल-3 में भारत के मनोज सरकार ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। मनोज ने प्लेऑफ (कांस्य पदक) मुकाबले में जापान के दइसुके फुजिहारा को सीधे सेटों में 22-20, 21-13 से हराया।
बैडमिंटन: फाइनल में पहंचे सुहास यतिराज
भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज एसएल-4 सिंगल्स स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाड़ी सेतियावान फ्रेडी को हराया। अब उनसे गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है।
#IND's Suhas books his spot in the FINAL by beating #INA S. Fredy 2-0 in Men’s Singles SL4 Semifinal!!
— SAI Media (@Media_SAI) September 4, 2021
What an amazing day for our para shuttlers as they are giving their best to make 🇮🇳 proud
Catch him play in the final tomorrow, 5th Sept #Cheer4India#Praise4Para pic.twitter.com/okauRhvfAs
मनीष ने जीता स्वर्ण तो सिंहराज ने सिल्वर पर साथा निशाना
भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने टोक्यो पैरालंपिक में कमाल कर दिया। मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। वहीं इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक पर कब्जा किया।
Bros before gold! 😜
— #ShootingParaSport #Tokyo2020 (@ShootingPara) September 4, 2021
Double medal! 🥇 & 🥈for #IND !#Paralympics #ShootingParaSport #Tokyo2020 @paralympics @tokyo2020
pic.twitter.com/d9CXdXCb5i
बैडमिंटन: कृष्णा नागर फाइनल में पहुंचे
भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर पुरुष सिंगल्स की एसएच-6 स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। उन्होंने सेमीफाइनल में ब्रिटेन के खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराया। इस जीत के साथ कृष्णा नागर ने अपना पदक पक्का कर लिया है।
NEXT STOP - FINAL! @Krishnanagar99 wins his semi final match in straight sets to book his spot in the final match for @ParalympicIndia at #Tokyo #Praise4Para #Badminton #Abjeetegaindia #Morealike
— Sports For All (@sfanow) September 4, 2021
सेमीफाइनल में हारी प्रमोद-पलक की जोड़ी
बैडमिंटन की एसएल-3-एसयू-5 स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें इंडोनेशिया की जोड़ी ने 2-0 से मात दी। भारतीय जोड़ी को इस मुकाबले में 3-21 और 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। अब भारतीय जोड़ी कांस्य पदक के लिए खेलेगी।
#ParaBadminton Update#IND @PramodBhagat83 and @palakkohli2002 go down 0-2 against #INA 's OR Leani and Susanto Hari in Mixed Doubles SL3-SU5 Semifinal
— SAI Media (@Media_SAI) September 4, 2021
The duo will play for Bronze tomorrow, 5th Sept. Stay tuned and continue to #Cheer4India#Praise4Para #Paralympics pic.twitter.com/zWFShsVLqQ
भाला फेंक में नवदीप पदक से चूके
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.