फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics: Satish Kumar to compete in boxing quarterfinals if cleared by doctors

टोक्यो ओलंपिक: भारत को एक और झटका, मुक्केबाज सतीश कुमार के क्वार्टरफाइनल में खेलने पर संशय, हो सकते हैं बाहर

Sat, 31 Jul 2021 07:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 31 Jul 2021 07:45 PM IST
सार

  • भारत को लगा एक और झटका, सतीश कुमार चोटिल
  • भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार को लगे हैं सात टांके
  • कल होना है क्वार्टरफाइनल की जंग, सतीश के खेलने पर संशय

विज्ञापन
Tokyo Olympics: Satish Kumar to compete in boxing quarterfinals if cleared by doctors
भारतीय बॉक्सर सतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारत को एक और झटका लगा है। मुक्केबाज सतीश कुमार (+91 किग्रा) के क्वार्टरफाइनल में खेलने पर संशय लग रहा है क्योंकि उन्हें सात टांके लगे हैं। शनिवार को भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि डॉक्टर के कहने के बाद ही सतीश रिंग में उतरेंगे क्योंकि उन्हें सात टांके लगे हैं। दरअसल, सतीश को रविवार को उजबेकिस्तान के मुक्केबाज बखोदिर जलोलोव के खिलाफ रिंग में उतरना है। बता दें कि सतीश ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में जमैका के रिकार्डो ब्राउन को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। सतीश ने बंटे हुए फैसले के बावजूद 4-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं, मौजूदा विश्व और एशियाई चैंपियन जालोलोव ने अजरबैजान के मोहम्मद अब्दुल्लायेव को 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed