{"_id":"5fe3390b8ebc3e3b5d78d371","slug":"tokyo-olympics-name-hiroshi-sasaki-director-for-ceremonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरोशी ससाकी बने टोक्यो ओलंपिक समारोहों के निदेशक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हिरोशी ससाकी बने टोक्यो ओलंपिक समारोहों के निदेशक
Wed, 23 Dec 2020 06:04 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 23 Dec 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक
- फोटो : social media
टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने हिरोशी ससाकी को बुधवार को ओलंपिक और पैरालम्पिक के उद्घाटन और समापन समारोहों का मुख्य निदेशक बनाया।
विज्ञापन
वह जापान के मशहूर कॉमेडी थिएटर कलाकार मंसाइ नोमूरा की जगह लेंगे। नोमूरा सलाहकार के तौर पर इससे जुड़े रहेंगे।
कोरोना महामारी के कारण एक साल के लिए टाले गए ओलंपिक 23 जुलाई से और पैरालम्पिक 24 अगस्त से शुरू होंगे।
ससाकी जापान की मशहूर जनसंपर्क और विज्ञापन एजेंसी देंत्सू के पूर्व कार्यकारी रह चुके हैं। वह रियो ओलंपिक 2016 के समारोहों से भी जुड़े थे।