फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics Medals tally India at 4th position after Mirabai chanu silver medal

Tokyo Olympics: दूसरे दिन भारत का खुला खाता, मीराबाई के सिल्वर से पदक तालिका में लगाई छलांग

Sat, 24 Jul 2021 02:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 24 Jul 2021 02:14 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की शुरुआत जोरदार तरीके से हुई है। यहां दूसरे दिन ही भारत की झोली में पदक आ गया है। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics Medals tally India at 4th position after Mirabai chanu silver medal
टोक्यो ओलंपिक का रंगारंगा आगाज - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की शुरुआत जोरदार तरीके से हुई है। यहां दूसरे दिन ही भारत की झोली में पदक आ गया है। शनिवार को वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोल दिया। 223 देशों के बीच भारत ने पदक तालिका में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 

विज्ञापन


मीराबाई के रजत पदक जीतने के बाद भारत अब पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत के नाम अब एक मेडल हो चुका है। वहीं चीन के दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक हो गए हैं जिसके साथ वह शीर्ष पर काबिज हो गया। इसके अलावा इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और रिपब्लिक ऑफ कोरिया एक-एक स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन




बता दें कि इस बार के ओलंपिक भारत की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा दल पहुंचा है। इसमें कुल 127 खिलाड़ी हैं जो अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। दूसरे दिन हालांकि भारत को अन्य खेलों में निराशा भी हाथ लगी और निशानेबाजी और तीरंदाजी जैसे खेलों का परिणाम अनुकूल नहीं रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed