फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   tokyo olympics day 16 Indian contingent Neeraj Chopra Bajrang Punia Aditi Ashok and diksha Dagar will be in action

Tokyo Olympics: इतिहास रचने उतरेंगे नीरज चोपड़ा, बजरंग से भी होगी पदक की उम्मीद, जानें 16वें दिन का शेड्यूल

Sat, 07 Aug 2021 01:33 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 07 Aug 2021 01:33 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिका का 16 दिन भारतीय नजरिए से पदक के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा फाइनल में  पदक के लिए दमखम दिखाएंगे। उनके अलावा पहलवान बजरंग पूनिया से मेडल की उम्मीद रहेगी। जबिक भारत गोल्फ में इतिहास रच सकता है।  

विज्ञापन
tokyo olympics day 16 Indian contingent Neeraj Chopra Bajrang Punia Aditi Ashok and diksha Dagar will be in action
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक को समाप्त होने में सिर्फ दो दिन बाकी हैं। अगर भारतीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो 16वां दिन काफी महत्वपूर्ण है। 15 दिन की समाप्ति होने के बाद भारत ने टोक्यो ओलंपिक में दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल 5 पदक जीते हैं। 15वां दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में भारत को 4-3 से हार का सामना करना पड़ा। अब भारत के लिए 16वां दिन शानदार और यादगार हो सकता है। भारत के भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। वहीं गोल्फ में भी भारत इतिहास रच सकता है। अदिति अशोक से बहुत उम्मीदे हैं वह पदक की रेस में बनी हुई हैं। इसके अलावा बजरंग पुनिया कांस्य पदक के लिए अपना दमखम दिखाएंगे। आइए ऐसे में जानते हैं कि 16वें दिन का पूरा शेड्यूल और कार्यक्रम। 
विज्ञापन

गोल्फ:
  • महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा राउंड 4: दीक्षा डागर: सुबह 4.17 बजे।
  • महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा राउंड 4: अदिति अशोक: सुबह 4.48 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती:
  • पुरुष फ्रीस्टाइल  65 किग्रा, कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगे बजरंग पुनिया, दोपहर बाद 3.55 बजे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स:

  • पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा फाइनल में पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे, दोपहर बाद 4.30 बजे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed