फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics chief Yoshiro Mori resigns after sexist remarks

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी: टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष मोरी ने दिया इस्तीफा

Fri, 12 Feb 2021 04:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 12 Feb 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympics chief Yoshiro Mori resigns after sexist remarks
योशिरो मोरी - फोटो : सोशल मीडिया

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, मोरी ने आयोजन समिति की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में कहा, 'मैं आज से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं।' 83 साल के पूर्व प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों कहा था कि महिलाएं बहुत अधिक बोलती हैं क्योंकि उनमें आपस में प्रतिस्पर्धा की भावना होती है। उनके इस बयान के बाद जापान में लैंगिक समानता को लेकर सार्वजनिक बहस छिड़ गई।

विज्ञापन


हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान पर खेद जताया था लेकिन टेलीविजन विशेषज्ञों, प्रायोजकों के दबाव और इसके खिलाफ चले ऑनलाइन अभियान के बाद उन्होंने यह फैसला किया। उम्मीद है कि बोर्ड उनके उत्तराधिकारी का चयन जल्द ही करेगा।
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक प्रमुख को पारदर्शी तरीके से चुना जाएगा
मोरी के इस्तीफे के बाद जापान के पीएम योशिहिडे सुगा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि नए टोक्यो ओलंपिक प्रमुख को पारदर्शी तरीके से चुना जाएगा, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अब यह पद किसी महिला को ही दिया जाएगा। ओलंपिक्स मामलों की कैबिनेट मंत्री 56 वर्षीय सिको हाशिमोटो को सबसे योग्य उम्मीदवार बताया जा रहा है। कोशिश यह भी है कि नया अध्यक्ष लैंगिक समानता, विविधता और समावेश की उच्च समझ वाला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान की संसद में महज 10 फीसदी ही महिलाओं की हिस्सेदारी है, जो दुनिया में सबसे निचले स्तरों में से एक (135वां) है। लिस्टेड कंपनियों में उनकी मौजूदगी 5.3%, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 2020 की ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट में पता लगा है कि153 देशों में जापान 121वें नंबर पर है। जेंडर गैप में भारत का स्थान 112वां था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed