{"_id":"60f4e57c8ebc3e69061b582f","slug":"tokyo-olympics-bajrang-and-vinesh-asked-for-physio-and-priyanka-asked-for-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: बजरंग-विनेश ने फीजियो तो प्रियंका ने मांगा कोच","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक: बजरंग-विनेश ने फीजियो तो प्रियंका ने मांगा कोच
Mon, 19 Jul 2021 08:07 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 19 Jul 2021 08:07 AM IST
सार
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अप्रैल में भेजी गई प्रारंभिक सूची में बजरंग के फीजियो मनीष छेत्री और विनेश की फीजियो पूर्णिमा के अलावा संदीप, प्रियंका के कोच गुरमीत का नाम नहीं भेजा।
विज्ञापन
विनेश और बजरंग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो जाने वाले अधिकारियों की सूची में खेल संघों के पदाधिकारियों और कुछ खिलाड़ियों के माता-पिता के नाम तो हैं, लेकिन पदक के दावेदारों को जरूरत पड़ने वाले सपोर्ट स्टाफ का नाम नहीं है। पहलवान विनेश और बजरंग ने उनके साथ जुड़े फीजियो की मांग की थी।
विज्ञापन
इसी तरह 20 किलोमीटर पैदल चाल में पहली बार ओलंपिक खेलने जा रही रिकॉर्डधारी उत्तर प्रदेश की प्रियंका गोस्वामी और संदीप कुमार ने भी अपने कोच गुरमीत सिंह को साथ ले जाने की मांग की है। इसका नाम भी खेल मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक सूची में नहीं है।
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अप्रैल में भेजी गई प्रारंभिक सूची में बजरंग के फीजियो मनीष छेत्री और विनेश की फीजियो पूर्णिमा के अलावा संदीप, प्रियंका के कोच गुरमीत का नाम नहीं भेजा। अब इन तीनों को भेजने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बात नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन
सात सदस्यीय कुश्ती दल के साथ तो कोई फीजियो ही नहीं था। संशोधित सूची में शिविर में शामिल एक फीजियो का नाम डाला गया। बजरंग को हाल ही में चोट लगी है, जिसके चलते उनके फीजियो का उनके साथ होना जरूरी था।
राही व मनु के लिए भेजे जाएंगे पॉवेल : 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में राही सरनोबत और मनु भाकर पदक की दावेदार हैं। इस स्पर्धा की तैयारी के लिए विदेशी कोच पॉवेल स्मिनरनॉव ध्यान देते थे। लेकिन जगह नहीं बन पाने के बार पॉवेल को टोक्यो जाने से रोक दिया गया।
अब उन्हें स्पोर्ट्स पिस्टल इवेंट के लिए भेजा जा रहा है। मैराज और अंगदवीर के स्कीट में कोच मनशेर सिंह 26 को वापस आएंगे। उनकी जगह अगले दिन पॉवेल टोक्यो पहुंचेंगे।
मनोचिकित्सक मुग्धा तीरंदाजी टीम, वेटलिफ्टर मीराबाई और मुक्केबाज मनीष कौशिक सहित आठ खिलाड़ियों के साथ जुड़ी हैं। उन्हें भेजने की जमकर मांग भी हुई थी, लेकिन कहा गया कि वे जूम के जरिए सत्र ले सकती हैं।