{"_id":"60922ec34906530ab209cceb","slug":"tokyo-olympics-after-ipl-2021-now-olympics-also-can-get-cancelled-japan-set-to-extend-covid-19-emergency","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की मार: जापान में लॉकडाउन बढ़ा, आईपीएल के बाद अब ओलंपिक भी हो सकता है रद्द","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना की मार: जापान में लॉकडाउन बढ़ा, आईपीएल के बाद अब ओलंपिक भी हो सकता है रद्द
Wed, 05 May 2021 11:06 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 05 May 2021 11:06 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते जापान ने अपने यहां लॉकडाउन बढ़ा दिया है, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि 23 जुलाई, 2021 से शुरू होने वाले खेलों के महाकुंभ ओलंपिक को रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
Tokyo Olympic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया भर में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते जापान ने अपने यहां लॉकडाउन बढ़ा दिया है, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि 23 जुलाई, 2021 से शुरू होने वाले खेलों के महाकुंभ ओलंपिक को रद्द किया जा सकता है। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद आईपीएल-2021 को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
जापान की सरकार ने देश में कोरोना का कहर एक बार फिर बढ़ने के बाद लॉकडाउन आगे बढ़ाने का फैसला किया है। ओक्यो, ओसाका, क्योटा और ह्योगो समेत जापान के कई बड़े शहरों में 23 अप्रैल से 11 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह ब्रेक लगाने के लिए अधिकारी इस लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। इससे खेलों के महाकुंभ ओलंपिक के आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे खतरे और इसके महामारी का रूप लेने के बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 में होने वाले मुकाबलों को 23 जुलाई, 2021 के लिए स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि लोगों का मानना है कि हर 40 साल बाद होने वाले ओलंपिक पर किसी ना किसी वजह से आयोजन में परेशानी आती है। इससे पहले 1940 और 1980 में ओलंपिक कार्यक्रम खटाई में पड़ गया था। 1940 में ओलंपिक को रद्द करना पड़ा था, तो वहीं 1980 में दूसरे में बड़े देशों ने इसका बहिष्कार कर दिया।