{"_id":"60fc5320893d5824292c42fd","slug":"tokyo-olympics-24-july-medals-tally-india-12th-position-after-mirabai-chanu-silver-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tokyo Olympics: मीराबाई की हुई 'चांदी', दूसरे दिन पदक तालिका में भारत 12वें स्थान पर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Tokyo Olympics: मीराबाई की हुई 'चांदी', दूसरे दिन पदक तालिका में भारत 12वें स्थान पर
Sat, 24 Jul 2021 11:21 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:21 PM IST
सार
मीराबाई के रजत पदक जीतने के बाद भारत अब पदक तालिका में 12वें स्थान स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
मीराबाई चानू
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'खेलों के महाकुंभ' टोक्यो ओलंपिक में भारत की शानदार शुरुआत हुई। दूसरे दिन ही भारत की झोली में पदक आ गया है। शनिवार को वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोल दिया। 205 देशों के बीच भारत ने पदक तालिका में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
मीराबाई के रजत पदक जीतने के बाद भारत अब पदक तालिका में 12वें स्थान स्थान पर पहुंच गया है। भारत के नाम अब एक रजत हो चुका है। वहीं चीन के तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक हो गए हैं, जिसके साथ वह शीर्ष पर काबिज है। इसके अलावा इटली और जापान एक-एक स्वर्ण और एक-एक रजत के साथ साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
बता दें कि इस बार के ओलंपिक भारत की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा दल पहुंचा है। इसमें कुल 127 खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। दूसरे दिन हालांकि भारत को अन्य खेलों में निराशा भी हाथ लगी और निशानेबाजी और तीरंदाजी जैसे खेलों का परिणाम अनुकूल नहीं रहा।
विज्ञापन