फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 Wrestlers Anshu Malik Sonam Malik qualified door shut on Sakshi Malik

टोक्यो का टिकट: अंशु और सोनम ने किया क्वालीफाई, साक्षी की उम्मीदें खत्म

Sat, 10 Apr 2021 03:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलमाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलमाटी Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 10 Apr 2021 03:44 PM IST
सार

सीमा बिस्ला ने 50 किग्रा भार वर्ग अपने तीनों मुकाबले हारने के कारण दौड़ से बाहर हो गई। निशा 68 किग्रा में कोटा हासिल करने के करीब पहुंची थी, लेकिन वह सेमीफाइनल में 3-1 की बढ़त के बावजूद किर्गीस्तान की मीरिम जुमनाजारोवा से हार गई।

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Wrestlers Anshu Malik Sonam Malik qualified door shut on Sakshi Malik
पहलवान अंशु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की युवा पहलवान अंशु मलिक और सोनम मलिक ने यहां एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए शनिवार को टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई किया। जूनियर से सीनियर वर्ग में पहुंची 19 वर्षीय अंशू और 18 वर्षीय सोनम से पहले अनुभवी विनेश फोगाट (53 किग्रा) ने ओलंपिक में जगह बनाई थी। इस तरह से कुश्ती में भारत की तीन महिला खिलाड़ी टोक्यो खेलों में अपना दावा पेश करेंगी। विनेश ने 2019 में विश्व चैंपियनशिप से क्वालीफाई किया था।

विज्ञापन


भारत के कुल मिलाकर सात पहलवान ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं। पुरुषों में बजरंग पूनिया (65 किग्रा), रवि दहिया (57 किग्रा) और दीपक पूनिया (86 किग्रा) ने फ्रीस्टाइल वर्ग में क्वालीफाई किया है। अंशु ने 57 किग्रा में पूरा दबदबा दिखाया जबकि सोनम भी 62 किग्रा में पीछे नहीं रही। सोनम ने कोटा हासिल करके रियो ओलंपिक की पदक विजेता साक्षी मलिक के लिए रास्ता भी बंद कर दिया। सोनम ने हाल में ट्रायल्स में साक्षी को हराया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अंशु के दबदबे का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने फाइनल तक पहुंचने में केवल दो अंक गंवाए। उन्होंने अपने तीनों मुकाबले तकनीकी दक्षता से जीते। उन्होंने कोरिया की जियुन उम को हराकर शुरुआत की तथा फिर कजाखस्तान की इम्मा टिसिना और सेमीफाइनल में शोखिदा अखमेदोवा को हराया।

सोनम ने चीन की जिया लोंग को 5-2 से हराकर ताइपै की सिन पिंग पाइ को तकनीकी दक्षता से पराजित किया। सेमीफाइनल में वह कजाखस्तान की अयालिम कासिमोवा से 0-6 से पिछड़ रही थी, लेकिन लगातार नौ अंक बनाकर अपने लिए कोटा सुरक्षित करने में सफल रही।


सोनम के निजी कोच अजमेर मलिक ने कहा, ‘उसने दिखाया कि वह सीनियर सर्किट के लिए तैयार है। देखिए उसने क्या शानदार प्रदर्शन किया। लोग कहते हैं कि वह अब भी कैडेट स्तर की है, लेकिन साक्षी के खिलाफ लगातार जीत से उसका आत्मविश्वास बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed