फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021: Sports journalists arriving in Tokyo are facing trouble from apps and websites

ओलंपिक 2021: एप और वेबसाइट्स के चक्करों में उलझना पड़ रहा है टोक्यो पहुंचे खेल पत्रकारों को

Sat, 24 Jul 2021 03:37 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 24 Jul 2021 03:37 PM IST
सार

ओलंपिक खेलों के लिए तोक्यो आने वाले विदेशियों से कहा गया कि उन्हें अपनी उड़ान से संबंधी सूचना और जापान के अंदर 14 दिन का उनका पूरा कार्यक्रम क्या है, इसकी पूर्व जानकारी सौंपनी होगी। इसके अलावा जापान के लिए रवाना होने से पहले उनके लिए कई बार कोविड टेस्ट करवाना अनिवार्य कर दिया गया...

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021: Sports journalists arriving in Tokyo are facing trouble from apps and websites
तोक्यो ओलंपिक - फोटो : Agency

विस्तार

यहां ओलंपिक खेल शुरू हो चुके हैं, लेकिन इसे कवर करने के लिए यहां आए पत्रकारों को मोबाइल एप और वेबसाइटों के चक्कर में उलझना पड़ा है। ये एप और वेबसाइट बाहर से आए लोगों की सहायता के लिए बनाए गए हैं। लेकिन जो सोचा गया था, उनसे वह मकसद पूरा नहीं हुआ है। जानकारों के मुताबिक जिन तकनीकी दिक्कतों का सामना यहां पत्रकारों को करना पड़ा, उनका कोरोना संक्रमण के बचाव से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन


ओलंपिक खेलों के लिए टोक्यो आने वाले विदेशियों से कहा गया कि उन्हें अपनी उड़ान से संबंधी सूचना और जापान के अंदर 14 दिन का उनका पूरा कार्यक्रम क्या है, इसकी पूर्व जानकारी सौंपनी होगी। इसके अलावा जापान के लिए रवाना होने से पहले उनके लिए कई बार कोविड टेस्ट करवाना अनिवार्य कर दिया गया। जापान में विमान से उतरते ही एक बार फिर कोविड टेस्ट करवाना जरूरी बनाया गया है।

विज्ञापन

इन सारे कार्यों से संबंधित जरूरी सूचनाएं अलग-अलग एप के जरिए या वेबसाइट पर डालने की जिम्मेदारी भी आने वाले व्यक्ति पर ही डाली गई है। लेकिन यहां पहुंचे लोगों का तजुर्बा है कि इसमें उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ऐसी तरीकबन आधा दर्जन एप या वेबसाइट को उन्हें एक्सेस करना पड़ा है। इसके लिए बनाए गए नियमों ने खास कर पत्रकारों के लिए मुश्किलें खड़ी की। पत्रकारों के लिए यहां यह जरूरी किया गया है कि जिन स्पर्धाओं को वो कवर करना चाहते हैं, उसके लिए उन्हें रोजाना के स्तर पर अर्जी देनी होगी। ये अर्जी वे पत्रकार ही दे सकेंगे, जिनकी इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है।

ऐसे नियमों के कारण पत्रकारों को भारी मुश्किल हुई है। स्पेन के एक पत्रकार ने इस बारे में जो रिपोर्ट लिखी, उसके लिए उसने कई पत्रकारों से संपर्क किया। उस दौरान उनसे उसने एक सवाल यह पूछा- ‘क्या आपको इस प्रक्रिया के दौरान चिंता, घबराहट या आक्रोश महसूस हुआ।’ अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस.कॉम में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक खुद आयोजकों ने भी माना है कि कठिन प्रक्रिया के कारण दिक्कतें हुई हैं। पत्रकारों को भेजे एक ईमेल में आयोजकों की तरफ से कहा गया- ‘हम जानते हैं कि तैयारी और यहां आने के लिए की गई यात्रा के दौरान आगंतुकों को काफी दबाव और तनाव झेलना पड़ा है। हम आपके यहां आने में हुई दिक्कतों के लिए माफी मांगते हैँ।’

वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट में बताया गया है कि कई तकनीकी मुद्दों के कारण पत्रकारों को मुश्किल हुई। इस रिपोर्ट के लेखक पत्रकार ने बताया है कि उसने एक विदेशी पत्रकार को एक वॉलिंटियर से झगड़ते देखा, क्योंकि उसे जो जानकारी चाहिए थी, उसे बताने वाला कोई वहां नहीं था। वह वॉलिंटियर उस पत्रकार से ईमेल करने या वहां बताए गए एक नंबर पर फोन करने को कह रहा था। लेकिन उस नंबर पर फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिल रहा था।

इस रिपोर्ट में कहा गया है- ‘टेक्नोलॉजी जरूरी है, लेकिन खेलों के सुरक्षित आयोजन के लिहाज से यह अपर्याप्त है। कई तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से आयोजकों और आगंतुकों दोनों को मुश्किलें हुईं। अगर वहां कोई व्यक्ति सहायता के लिए होता, तो ये दिक्कतें नहीं होतीं। लेकिन माना गया कि संक्रमण से बचाव के लिए टेस्टिंग और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed