फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 Indian athletes start training after reaching tokyo

Tokyo Olympics: ओलंपिक से पहले भारतीय एथलीटों ने कसी कमर, टोक्यो पहुंचने के बाद शुरू की जमकर ट्रेनिंग

Mon, 19 Jul 2021 05:05 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 19 Jul 2021 05:05 PM IST
सार

भारतीय एथलीटों का पहला जत्था टोक्यो पहुंच गया है। राजधानी पहुंचने के एक दिन बाद इन खिलाडियों ने जमकर ट्रेनिंग की। खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत होने में 4 दिन बाकी हैं। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Indian athletes start training after reaching tokyo
टोक्यो ओलंपिक 2021 - फोटो : twitter@Media_SAI

विस्तार

भारतीय एथलीटों का 88 सदस्यीय पहला जत्था टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के लिए रविवार 18 जुलाई को जापान की राजधानी पहुंचा। वहां पहुंचने के एक दिन बाद भारतीय एथलीटों ने ओलंपिक से पहले पदक जीतने की उम्मीद में जमकर ट्रेनिंग शुरू कर दी है। भारत के पहले दल में टोक्यो पहुंचीं तीरंदाज दीपिका कुमारी, अतानु दास, टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान ज्ञानसेकरन, शरत कमल, शटलर पीवी सिंधु साई प्रणीत, जिमनास्ट प्रणति नायक ने सोमवार को जमकर अभ्यास किया। 

विज्ञापन

जबकि तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतानु दास ने आज सुबह युमेनोशिमा पार्क में अपने कौशल को दिखाया। वहीं साथियान और शरत कमल ने इस इरादे के साथ ट्रेनिंग शुरू की कि वह ओलंपिक में पदक जीतेंगे। उधर कोच लक्ष्मण मनोहर शर्मा के नेतृत्व में जिम्नास्ट प्रणति नायक ने अभ्यास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और प्रणीत ने कोच पार्क ताइ सैंग की देखरेख में अभ्यास किया। वहीं डबल्स में भाग लेने वाली जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने कोच माथियास बोए के साथ ट्रेनिंग सत्र में भाग लिया। इससे पहले सेलिंग टीम के सदस्य वी सरवनन टोक्यो पहुंच कर अपनी ट्रेनिंग शुरु की। सरवनन के अलावा नेथरा कुमानन, केसी गणपति और वरुण ठक्कर पिछले हफ्ते ही टोक्यो पहुंचे चुके थे। ये सभी प्रतिभागी टोक्यो ओलंपिक में सेंलिंग स्पर्धा में भारत को पदक दिलाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

उनके अलावा रोइंग टीम के सदस्य अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह पुरुषों की लाइटवेट युगल स्पर्धा में अपना दम दिखाएंगे। ये भारतीय एथलीट शनिवार को टोक्यो पहुंचे थे। इन सभी ने कोच इस्लमाइल बेग की निगरानी में रविवार को अभ्यास किया। भारतीय निशानेबाजों का मजबूत 15 सदस्यीय दल सोमवार को ट्रेनिंग करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed