फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 In Tokyo archers will be heard every time Ten When they shoot an arrow

Tokyo Olympics टोक्यो में तीरंदाजों को हर बार तीर छोड़ने पर सुनाई देगा टेन

Thu, 15 Jul 2021 03:13 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 15 Jul 2021 03:13 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक के दौरान जब तीरंदाज जब युमेनोशिमा पार्क पर निशाना लगाएंगे तो उन्हें हर बार तीर छोड़ने के बाद टेन सुनाई देगा। खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है। 
 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 In Tokyo archers will be heard every time Ten When they shoot an arrow
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सभी तीरंदाज प्रतियोगिता में परफेक्ट 10 के स्कोर पर निशाना साधने के लिए ट्रेनिंग करते हैं। टोक्यो में वे चाहे जितनी भी बार बुल्स आई (परफेक्ट 10) निशाना लगाएं उन्हें युमेनोशिमा पार्क पर हर बार तीर छोड़ने के बाद टेन (10) ही सुनाई देगा। प्रत्येक तीरंदाज का लक्ष्य अधिक से अधिक बार 10 अंक जुटाना होता है। जापानी भाषा में हालांकि अंक को टेन कहते हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में तीरंदाज चाहे कितने भी अंक जुटाएं उन्हें आखिर में यह जादुई अंक सुनने को मिलेगा। प्रत्येक तीर चलाने के बाद अंक की घोषणा की जाती है। तीरंदाजी में अंक की घोषणा करने वाले अधिकतर समय अंग्रेजी में अंक (प्वाइंट) शब्द नहीं बोलते लेकिन जापानी में अलग-अलग अंकों का उच्चारण समान लगता है। ऐसे में प्रतियोगिता के दौरान टेन का इस्तेमाल करना लगभग अनिवार्य है। 
विज्ञापन


जापानी भाषा में 10 को जू जबकि नौ को क्यू और आठ को हाची बोलते हैं। ये भले ही अजीब लगे लेकिन 70 मीटर रेंज पर रिकर्व प्रतियोगिता के दौरान अंकों की घोषणा करते हुए 10 के लिए जू टेन, नौ के लिए क्यू टेन और आठ के लिए हाची टेन बोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत होने में हफ्ते भर का वक्त बाकी है। ऐसे में तीरंदाजी स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। वहीं अगर भारत की बात की जाए तो इस बार तीरंदाजी प्रतियोगिता में कई पदक मिलने की उम्मीद है। 


इस इवेंट में भारत के महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। पुरुषों में तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव से काफी उम्मीदें हैं। ये तीनों टीम इवेंट में भी हिस्सा लेंगे। वहीं, महिला कैटेगिरी की कमान दीपिका कुमारी के हाथ है। दरअसल, दीपिका से पदक को लेकर खास उम्मीद लगाई जा रही है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने तीरंदाजी विश्व कप में तीन गोल्ड मेडल जीते थे। माना जा रहा है कि अगर उनका फॉर्म बरकरार रहता है तो इस इवेंट में देश को मेडल मिलना तय है।

ऐसी है भारत की तीरंदाजी टीम

तरुणदीप राय, पुरुषों की रिकर्व टीम

अतनु दास, पुरुषों की रिकर्व टीम

प्रवीण जाधव, पुरुषों की रिकर्व टीम

दीपिका कुमारी, महिलाओं की रिकर्व टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed