फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 Gender equality seen in Tokyo Olympics many countries sent more women athletes than men

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक में लैंगिक समानता पर जोर, कई देशों ने पुरुषों से ज्यादा भेजे महिला एथलीट

Mon, 19 Jul 2021 02:02 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 19 Jul 2021 02:02 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में कुछ देशों ने लैंगिक समानता की थीम को ध्यान में रखते हुए अपने ओलंपिक दल में पुरुषों से ज्यादा महिला एथलीट भेजे हैं। खेलों के महाकुभ टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत 23 जुलाई से होने जा रही है। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Gender equality seen in Tokyo Olympics many countries sent more women athletes than men
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक की शरूआत होने में सिर्फ चार दिनों का वक्त बाकी है। ऐसे में खेलों के महाकुभ ओलंपिक में भाग लेने के लिए दुनियाभर के खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। इस बार टोक्यो ओलंपिक की थीम 'लिंग संतुलन' को कायम रखना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कई देशों ओलंपिक में भाग लेने के लिए पुरुषों से ज्यादा महिला एथलीट भेज रहे हैं। ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ये ऐसे देश हैं जिनके ओलंपिक दल में महिला एथलीटों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 

विज्ञापन

रूस, जो रूसी ओलंपिक समिति का प्रतिनिधित्व करता है, वह भी पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाओं को भेज रहा है। रूस को आरओसी का उपयोग करना होगा क्योंकि इसे विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने 2019 में चार साल के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय खेलों से प्रतिबंधित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन टोक्यो ओलंपिक के लिए 431 एथलीटों का दल भेज रहा है। जिसमें 298 महिला और 133 पुरुष एथलीट शामिल हैं। इन खेलों में चीन के महिला एथलीटों की संख्या पुरुषों की संख्या से दोगुनी से भी ज्यादा है। वहीं अमेरिका ने 613 एथलीटों का दल टोक्यो भेज रहा है जिसमें 329 महिला और 284 पुरुष एथलीट शामिल हैं। 

विज्ञापन

ग्रेट ब्रिटेन, ब्रिटिश ओलंपिक संघ की टीम जो यूनाइटेड किंगडम का प्रतिनिधित्व करती है टोक्यो ओलंपिक के लिए 376 एथलीट टोक्यो भेज रहा है जिनमें 201 महिलाएं शामिल हैं। कनाडा टोक्यो ओलंपिक के लिए 370 एथलीट भेज रहा है जिसमें 225 महिलाएं और 145 पुरुष हैं। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी महिला एथलीटों की संख्या पुरुषों से अधिक है। ऑस्ट्रेलिया 471 एथलीट टोक्यो ओलंपिक भेज रहा है जिसमें 252 महिलाएं और 219 पुरुष शामिल हैं। 

वहीं आरओसी बैनर तले रूस के कुल 329 एथलीट खेलों में भाग ले रहे हैं जिनमें 183 महिलाएं और 146 पुरुष एथलीट शामिल हैं। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के प्रतिबंध के कारण, प्रतिनिधित्व के मामले में रूस की कुल संख्या अतीत में आयोजित खेलों की तुलना में अपेक्षाकृत कम है। वहीं अगर अमेरिका, चीन, ग्रेट ब्रिटेन और रूस की बात की जाए तो इन देशों का ओलंपिक में हमेशा दबदबा रहा है। 

जबकि टोक्यो ओलंपिक में भारत 127 एथलीटों का दल भेज रहा है। जिसमें 71 पुरुष और 56 महिलाएं शामिल हैं। जबकि खेलों की मेजबानी करने वाले जापान के ओलंपिक दल में 552 एथलीट शामिल हैं जिनमें 293 पुरुष और 259 महिलाएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed