फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2020 Statistics India Won 7 Medals With One Gold

टोक्यो में भारत का कामयाब सफर: देश के लिए सबसे सफल ओलंपिक, 13 साल बाद सोना जीता, 41 साल बाद हॉकी में पदक

Sat, 07 Aug 2021 07:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 07 Aug 2021 07:22 PM IST
सार

जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे ओलंपिक में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारतीय प्लेयर्स ने टूर्नामेंट में अपना पूरा दमखम दिखाया और एक स्वर्ण, दो  रजत और 4 कांस्य के साथ 7 पदक जीते।

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2020 Statistics India Won 7 Medals With One Gold
टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम देशवासियों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कहा जा रहा था कि इस बार भारतीय टीम ओलंपिक इतिहास में सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी। ऐसा हुआ भी। टीम ने कमाल का खेल दिखाया और खुद को इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया। आइए कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं कि जो भारत ने टोक्यो ओलंपिक में बनाए...
विज्ञापन


1. एक स्वर्ण, दो रजत और 4 कांस्य जीते
भारत ने टोक्यो में कुल 7 पदक अपने नाम किए। भारत 1900 से ओलंपिक में हिस्सा ले रहा है। इसके बाद से पहली बार है, जब टीम ने एक ओलंपिक में सबसे ज्यादा पदक जीते हैं। इससे पहले भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में 6 पदक जीते थे।
विज्ञापन


2. 8 साल बाद कुश्ती में दो पदक आए
भारत की ओर कुश्ती में पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत और बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता। इस तरह भारत ने 8 साल बाद कुश्ती में दो पदक जीते हैं। इससे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में सुशील कुमार ने रजत और योगेश्वर दत्त ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




3. हॉकी में 41 साल बाद पदक जीता
इस बार भारत की पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक हॉकी में पदक जीता। इससे पहले भारत ने 1980 में स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद से भारतीय हॉकी लगातार संघर्ष कर रही थी, लेकिन इस बार उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
यही नहीं, भारतीय महिला टीम ने भी शानदार खेल दिखाया। इस टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। दुर्भाग्य से टीम आगे नहीं जा सकी और कांस्य का मुकाबला भी हार गई। टीम पहली बार ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही।


4. 13 साल बाद ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता
टोक्यो में भारत ने एक स्वर्ण पदक भी जीता। जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने यह कीर्तिमान रचा। इस तरह 13 साल बाद भारत ने ओलंपिक में सोना जीता। इससे पहले 2008 में अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था। अभिनव के बाद नीरज दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। 

5. 121 साल में पहली बार किसी भारतीय ने एथलेटिक्स में पदक जीता
भारत ने अपने 121 साल ओलंपिक इतिहास में पहली बार एथलेटिक्स में पदक अपने नाम किया। इससे पहले किसी भारतीय ने कभी भी ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में पदक नहीं जीता था। 1900 में नॉर्मन प्रिटचार्ड ने एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते थे। हालांकि, वे भारतीय नहीं, बल्कि भारत ने जन्मे अंग्रेज थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed