फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2020 Prime Minister Narendra Modi meets Tokyo Olympics contingent in Delhi

मुलाकात: प्रधानमंत्री ने पूरा किया वादा, सिंधु के साथ खाई आइसक्रीम तो 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज को खिलाया चूरमा

Mon, 16 Aug 2021 08:45 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 16 Aug 2021 08:45 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग ले चुके भारतीय एथलीटों से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने वादे के मुताबिक गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को उनका पसंदीदा चूरमा जबकि पीवी सिंधु को आइस्क्रीम खिलाई। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2020 Prime Minister Narendra Modi meets Tokyo Olympics contingent in Delhi
पीएम मोदी ने सिंधु के साथ खाई आइसक्रीम - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने आज टोक्यो ओलंपिक में शामिल हो चुके भारतीय एथलीटों से नई दिल्ली में मुलाकात की। कुछ दिन पहले संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिला़ड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस ओलंपिक में भारत ने कुल सात मेडल जीते जिसमें नीरज चोपड़ा का स्वर्ण पदक भी शामिल है। यह भारत की तरफ से ओलंपिक में किया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले साल 2012 में लंदन ओलंपिक में भारत ने छह पदक जीते थे। 

विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को उनका पंसदीदा चूरमा खिलाया। जबकि टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की बैडमिंटन स्पर्धा में पदक जीतने वाली पीवी सिंधु को आइसक्रीम पार्टी दी। भारत के ओलंपिक इतिहास में पीवी सिंधु बैडमिंटन स्पर्धा में दो पदक जीतने वाले देश की इकलौती खिलाड़ी हैं। सिंधु ने ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री जी के साथ आइसक्रीम खाने का अवसर पाकर बहुत खुश हूं।'
विज्ञापन

 

Prime Minister Narendra Modi meets Tokyo Olympics contingent in Delhi pic.twitter.com/STSLmuTCEL

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय एथलीटों को स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर लाल किले पर होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। उसके बाद पीएम मोदी 16 अगस्त को सभी खिलाड़ियों से ब्रेकफास्ट पर मिले।  



 

प्रधानमंत्री ने पूरा किया वादा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान अपना वादा भी पूरा किया। उन्होंने मुलाकात के दौरान गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को उनकी पसंदीदा चूरमा खिलाया। दरअसल टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सिंधु से कहा था कि अगर वह पदक के साथ लौटेंगी तो वह उन्हें आइसक्रीम खिलाएंगे। इस मुलाकात के दौरान पीएम ने सिंधु को वादे के मुताबिक आइसक्रीम पार्टी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed