Tokyo Olympic 2020: मैरीकॉम और सिंधु समेत कई दिग्गजों पर नजर, ऐसा है तीसरे दिन का शेड्यूल
तीसरे दिन भी मैरीकॉम और पीवी सिंधु जैसे भारत के कई दिग्गज मैदान में होंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए दूसरा दिन बेहद खास रहा। शनिवार को भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने रजत पदक अपने नाम कर देश की झोली में पहला मेडल डाला। हालांकि दूसरे दिन देश के स्टार खिलाड़ियों को पहले ही दौर में बाहर होना पड़ा। अब तीसरे दिन भी मैरीकॉम और पीवी सिंधु जैसे भारत के कई दिग्गज मैदान में होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं तीसरे दिन के शेड्यूल पर एक नजर।
- निशानेबाजी: महिला 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन: मनु भाकर और यशस्विनी देसवाल: सुबह 5:30 बजे
- निशानेबाजी: स्कीट पुरुष क्वालिफिकेशन: मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह: सुबह 6:30 बजे
- जिमनास्टिक: महिला क्वालिफिकेशन सब डिवीजन 1: प्रणति नायक: सुबह 6:30 बजे
- रोइंग: लाइटवेट डबल स्कल्स रेपेचेज 2: अर्जुन लाल और अरविंद सिंह: सुबह 6:40 बजे
- बैडमिंटन: महिला एकल, ग्रुप-जे: पीवी सिंधू: सुबह 7:10 बजे
- टेनिस: महिला युगल: सानिया मिर्जा और अंकिता रैना: सुबह 7:30 बजे
- नौकायन: महिला लेजर रेडियल रेस: नेथ्रा कुमानन
- निशानेबाजी: पुरुष 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह परमार: सुबह 9:30 बजे
- टेबल टेनिस: पुरुष एकल: दूसरा राउंड: साथियन: सुबह 10:30 बजे
- नौकायन: पुरुष लेजर रेस 1: विष्णु सर्वनन: सुबह 11 बजे
- टेबल टेनिस: महिला एकल, दूसरा राउंड: मनिका बत्रा: दोपहर 12 बजे
मुक्केबाजी:
- महिला 51 किग्रा, अंतिम 32: मैरीकॉम: दोपहर 1:30 बजे
- पुरुष 63 किग्रा, अंतिम 32: मनीष कौशिक: दोपहर 3:06 बजे
हॉकी: पुरुष टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया: दोपहर तीन बजे
तैराकी:
- महिला 100 मीटर बैकस्ट्रोक: माना पटेल: दोपहर 3:32 बजे
- पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक: श्रीहरि नटराज: शाम 4:26