फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Games postponement has given more time for preparation says Race walker KT Irfan

पैदल चाल एथलीट केटी इरफान ने कहा टोक्यो ओलंपिक टलने से तैयारी का अधिक समय मिलेगा

Fri, 10 Apr 2020 07:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 10 Apr 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Tokyo Games postponement has given more time for preparation says Race walker KT Irfan
केटी इरफ़ान - फोटो : social media
पैदल चाल एथलीट केटी इरफान को कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक खेलों के टलने से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि इससे उन्हें तैयारी करने का अधिक समय मिल जाएगा। इरफान ने पिछले साल एशियाई पैदल चाल चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल करने के बाद दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाइ किया था।
विज्ञापन


30 वर्षीय इरफान ने कहा कि ओलंपिक स्थगित होना अच्छा है और वह इसके मुताबिक अभ्यास कर सकते हैं। उन्होंंने कहा, 'हम पदक जीतने के करीब पहुंच सकते है। पैदल चाल एक तकनीक से जुड़ा है इसलिए मुझे इस पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का समय मिलेगा। इससे हमें अगले साल बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।’
विज्ञापन


ओलंपिक में लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मेरा मुख्य उद्देश्य पदक जीतना है। रियो ओलंपिक के समय मैं चोटिल हो गया था। लंदन में भी मेरे पास पदक जीतने का मौका था। इरफान ने 2012 लंदन ओलंपिक में 1 घंटा 20 मिनट 21 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ 10वां स्थान हासिल किया। वह 2016 ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने में असफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इरफान ने कहा, ‘अगर मैं ज्यादा मेहनत करता हूं तो पदक मिलने की संभावना है। मैंने मानसिक रूप से खुद को तैयार किया है और पदक जीतने का लक्ष्य बनाया है।’ कोविड-19 महामारी के कारण भारत में 21 दिन का राष्ट्रव्यापी बंद है। इस बीमारी की चपेट में आने से दुनिया भर में 90,000 से अधिक लोग मारे गए हैं जिसमें भारत में मृतकों की संख्या 199 हैं।

राष्ट्रव्यापी बंद के कारण इरफान बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केन्द्र के अपने छात्रावास में तक सीमित है। केरल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘इस केन्द्र के परिसर के बाहर अभ्यास करने के लिए अच्छी जगह है। राष्ट्रव्यापी बंदी के कारण हम परिसर से बाहर नहीं जा सकते।'

उन्होंने कहा, ‘हमें निर्देश दिया गया है कि समूह में अभ्यान ना करें, अकेले अभ्यास करें। मैं घर के अंदर रस्सी कूद से अभ्यास करने के अलावा कभी कभी परिसर के अंदर ही पैदल चाल का अभ्यास करता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed