{"_id":"5e5e526f8ebc3eeada444c09","slug":"tokyo-games-could-be-held-any-time-in-2020-due-to-coronavirus-says-japan-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी मंत्री का बड़ा बयान, कोरोनावायरस के चलते स्थगित भी हो सकता है टोक्यो ओलंपिक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जापानी मंत्री का बड़ा बयान, कोरोनावायरस के चलते स्थगित भी हो सकता है टोक्यो ओलंपिक
Tue, 03 Mar 2020 06:19 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 03 Mar 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस और टोक्यो ओलंपिक
- फोटो : ट्विटर
दुनिया भर में तेजी से फैलते जानलेवा कोरोनावायरस की वजह से इस साल जुलाई में होने वाले ओलंपिक खेलों के आयोजन पर भी खतरा मंडरा रहा है। बीते कई हफ्तों में ऐसी कई रिपोर्ट्स आ चुकी है, जहां इस संक्रमण के चलते खेलों के महाकुंभ के टलने का अनुमान लगाया जा रहा था। अब पूरे मामले में टोक्यो ओलंपिक की प्रभारी मंत्री का बड़ा बयान आया है।
विज्ञापन
जापानी संसद के उच्च सदन में एक सवाल के जवाब में मंत्री सीको हाशिमोटो ने मंगलवार को कहा कि कोरोनावायरस की वजह से ये खेल टाले जा सकते हैं। हाशिमोटो ने संसद में कहा, 'ओलंपिक अगर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई को शुरू नहीं हो पाता है तो इन्हें साल में बाद में भी आयोजित किया जा सकता है।
विज्ञापन
हाशिमोटो ने संसद को बताया कि IOC (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक एसोसिएशन) के पास केवल खेल रद्द करने का अधिकार है अगर वे समय से शुरू नहीं होते हैं तो इसका कतई मतलब नहीं कि 2020 के दौरान यह आयोजन नहीं होंगे।
विज्ञापन
दरअसल, चीन से शुरू हुआ यह रहस्यमयी वायरस अब 70 देशों में फैल चुका है। 90 हजार लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और लगभग 3100 लोगों की मौत हो चुकी है। जापान में भी 12 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया। कई स्कूल, कॉलेज बंद हैं। खेलों की प्रतियोगिताए, ओलंपिक से जुड़े इवेंट्स लगातार रद्द हो रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जापान इन खेलों पर अब तक करीब 90 हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। ओलंपिक क्वालीफेकशन से जुड़े कई खेल रद्द हो रहे हैं। हाल ही में जापान में होने वाली एशियाई पैदल चाल चैंपियनशिप रद्द हुई। इससे पहले भारत साइप्रस में होने वाले आगामी निशानेबाजी वर्ल्ड कप से हट गया। मलयेशिया में होने वाले सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट को स्थगित कना पड़ा। जर्मनी और पोलैंड में होने वाले ओलंपिक बैडमिंटन क्वालीफायर्स भी स्थगित कर दिए गए।