फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tejaswin Shankar improved his national record at the Wislaw Czapiewski Memorial, achieved a special feat

Tejaswin Shankar: तेजस्विन शंकर ने विस्लो जापिएवस्की मेमोरियल में अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया, जानें

Mon, 28 Jul 2025 12:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Jul 2025 12:10 PM IST
सार

शंकर ने डेकाथलॉन में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए 10 खेलों वाली इस कठिन स्पर्धा में 7800 अंक हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। उन्होंने प्रतियोगिता में 7826 अंक हासिल किए।

विज्ञापन
Tejaswin Shankar improved his national record at the Wislaw Czapiewski Memorial, achieved a special feat
तेजस्विन शंकर - फोटो : ANI

विस्तार

तेजस्विन शंकर रविवार को पोलैंड में विस्लो जापिएवस्की मेमोरियल में चौथे स्थान पर रहते हुए डेकाथलॉन में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए 10 खेलों वाली इस कठिन स्पर्धा में 7800 अंक हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। उन्होंने प्रतियोगिता में 7826 अंक हासिल किए। यह प्रतियोगिता विश्व एथलेटिक्स की ‘कंबाइंड इवेंट्स टूर गोल्ड’ स्तर की मीट थी।
विज्ञापन


उन्होंने आखिरी मुकाबले (1500 मीटर) में 4:31.80 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शंकर के नाम 7666 अंकों के साथ डेकाथलॉन का राष्ट्रीय रिकॉर्ड था, जो उन्होंने चीन के हांगझोऊ में 2023 एशियाई खेलों में बनाया था। प्रतियोगिता के पहले दिन के अंत तक 26 वर्षीय भारतीय ने 4292 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


उन्होंने खेल के 10 स्पर्धाओं में 100 मीटर दौड़ में 11.02 सेकंड का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया था। लंबी कूद में उन्होंने 7.57 मीटर के सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ अपनी गति बनाए रखी। यह 2023 में बनाए गए उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 7.62 मीटर से केवल पांच सेंटीमीटर कम था। उन्होंने गोला फेंक में 12.62 मीटर मामूली प्रदर्शन किया और फिर ऊंची कूद में 2.18 मीटर की ऊंचाई पार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed