{"_id":"60536942f68efa596b6ff89a","slug":"team-india-qualifies-for-international-tent-pegging-federation-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय घुड़सवारी टीम ने आईटीपीएफ विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय घुड़सवारी टीम ने आईटीपीएफ विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई
Thu, 18 Mar 2021 08:22 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 18 Mar 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
भारतीय घुड़सवारी टीम
- फोटो : social media
भारतीय टेंट पेगिंग घुड़सवारी टीम ने क्वालीफायर्स में अच्छा प्रदर्शन करके आईटीपीएफ (अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग महासंघ) विश्व कप में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने क्वालीफायर्स में आयोजित की गई सात प्रतियोगिताओं में छह स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
भारत ने कुल 515 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। पाकिस्तान 482.5 अंक लेकर दूसरे जबकि नेपाल 457.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बेलारूस 220.5 अंक और अमेरिका 183.5 अंक ही हासिल कर पाया। भारतीय टीम में दिनेश जी कार्लेकर, बी आर जेना, मोहित कुमार, संदीप कुमार और हरिकेश सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन