{"_id":"5c4b2299bdec22737e6af6d7","slug":"tata-steel-masters-viswanathan-anand-to-clash-with-jan-krzysztof-duda-after-loss-magnus-carlsen","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा स्टील मास्टर्स: कार्लसन से हारने के बाद डुडा से खेलेंगे विश्वनाथन आनंद","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टाटा स्टील मास्टर्स: कार्लसन से हारने के बाद डुडा से खेलेंगे विश्वनाथन आनंद
Fri, 25 Jan 2019 08:22 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 25 Jan 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
विश्वनाथन आनं
चिर प्रतिद्वंद्वी मैग्नस कार्लसन से हारने के बाद 5 बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद टाटा स्टील मास्टर्स चेस के 11वें दौर में पोलैंड के जान क्रिजिस्तोफ के खिलाफ जीत की राह पर लौटना चाहेंगे। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन कार्लसन ने उन्हें पिछले दौर में हराया। अब आनंद को अपने पसंदीदा टूर्नमेंट में छठा खिताब जीतने की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए बाकी तीन में से दो मुकाबले जीतने होंगे।
विज्ञापन
तीसरे और आखिरी रेस्ट डे के बाद आनंद अब डुडा के खिलाफ सफेद मोहरों से खेलेंगे। उन्हें आखिरी दौर में हमवतन विदित गुजराती से भी सफेद मोहरों से खेलना है। इससे पहले उन्हें चीन के डिंग लिरेन से कठिन चुनौती मिलेगी।
विज्ञापन
कार्लसन 10 में से 7 अंक लेकर एकल बढत बनाए हुए हैं। उनसे आधा अंक पीछे डच खिलाड़ी अनीश गिरि हैं। आनंद, रूस के इयान नेपोंनिश्ची और लिरेन तीसरे स्थान पर हैं। गुजराती और अजरबैजान के तैमूर रादजाबोव छठे स्थान पर हैं। आनंद ने पहले 9 मुकाबलों में 3 जीते और 6 ड्रॉ खेले थे। इनपुट-भाषा
विज्ञापन