CHEvKOL: बंगाल वॉरियर्स ने जीत से किया आगाज, तमिल थलाइवाज को 36-27 से चटाई धूल
बंगाल वॉरियर्स ने गुरुवार को अपने पहले मुकाबले में तमिल थलाइवाज को हराकर प्रो कबड्डी सीजन छह में पहली जीत दर्ज की है। जोन बी के तहत चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बंगाल ने तमिल थलाइवाज को 36-27 से हराया। इस सीजन में धमाकेदार आगाज करने वाले तमिल थलाइवाज की यह उसकी चौथी हार है।
इस मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स के रेडर मनिंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 रेड एटेम्प्ट किए, जिसमें उन्हें 9 अंक मिले। इसके अलावा रन सिंह को टॉप डिफेंडर रहे। उन्होंने 7 टैकल में 4 अंक हासिल किए। वहीं, तमिल थलाइवाज की तरफ से जसवीर सिंह टॉप रेडर रहे। उन्होंने 12 रेड एटेम्प्ट किए, जिसमें उन्हें 6 अंक मिले। इसके अलावा मनजीत छिल्लर टॉप डिफेंडर रहे। उन्होंने 3 टैकल में 3 अंक हासिल किए।
बता दें कि इस मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को 18 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 4 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तमिल थलाइवाज को 18 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
लाइव मैच का रोमांचः
लाइव अपडेट्सः
-और ये फुलटाइम। बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को हराकर दर्ज की पहली जीत, 36-27 से जीता मैच।
-फुलटाइम में मात्र 5 मिनट का खेल बचा है। तमिल थलाइवाज 9 प्वाइंट पीछे है बंगाल वॉरियर्स से।
-तमिल थलाइवाज दूसरी बारी हुई ऑलऑउट, बंगाल वॉरियर्स 28-19 से आगे।
-बंगाल वॉरियर्स की तरफ से महेश गौड़ बैक टू बैक रेड कर रहे हैं। बंगाल वॉरियर्स 24-19 से आगे।
-बंगाल वॉरियर्स लगातार बढ़त बना रहे हैं। तमिल थलाइवाज दबाव में दिख रही है।
-बंगाल वॉरियर्स की तरफ से महेश गौड़ ने लिया रेड और दिलाया 1 अंक।
-दूसरे हाफ का खेल शुरू।
हाफ टाइमः बंगाल वॉरियर्स 18: तमिल थलाइवाज 15
HALF TIME: CHE 15 - 18 KOL
The visitors have turned the game around in the dying minutes by inflicting an all out on us. #CHEvKOL #IdhuNammaAatam #VivoProKabaddi pic.twitter.com/tixFoKhHUv
— Tamil Thalaivas (@tamilthalaivas) October 11, 2018
-पहले हाफ का खेल खत्म।
-पहले हाफ के आखिरी समय में तमिल थलाइवाज हुई ऑलआउट। बंगाल वॉरियर्स 18-15 से आगे।
-इस मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स दो बार अपने आप को ऑलआउट होने से बचाई है।
-तमिल थलाइवाज की तरफ से सुनील ने लिया सुपर टैकल।
-दोनों टीमें 10-10 की बराबीर पर।
-बंगाल वॉरियर्स को मिला सुपर रेड का फायदा , राकेश नरवाल ने दिलाया दो अंक।
-तमिल थलाइवाज की तरफ से जसवीर सिंह शानदार खेल दिखा रहे हैं। तमिल थलाइवाज 9-5 से आगे।
-बंगाल वॉरियर्स 3-2 से आगे।
-तमिल थलाइवाज को मिला पहला प्वाइंट
-बंगाल वॉरियर्स के कप्तान सुरजीत सिंह ने जीता टॉस, पहले करेगी रेड।
-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।