{"_id":"5bfc1b3abdec2241bb51cfad","slug":"tamil-thalaivas-beat-telugu-titans-by-31-25-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: तमिल थलाइवाज की शानदार जीत, तेलुगु टाइटंस को 31-25 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: तमिल थलाइवाज की शानदार जीत, तेलुगु टाइटंस को 31-25 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिल थलाइवाज ने सोमवार को प्रो कबड्डी 2018 के 83वें मुकाबले में तेलुगु टाइटंस पर शानदार जीत दर्ज की। पुणे के श्री छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने तेलुगु टाइटंस को 31-25 से हराया।
विज्ञापन
इस मुकाबले में तमिल थलाइवाज की तरफ से कप्तान अजय ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 रेड में 7 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि पोनपार्थीबन 9 टैकल में 7 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, तेलुगु टाइटंस की तरफ से राहुल चौधरी ने 15 रेड में 6 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि विशाल भारद्वाज ने 4 टैकल में 5 प्वाइंट्स हासिल किए।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 13 रेड प्वाइंट्स, 15 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तेलुगु टाइटंस को 11 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 5 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन